scriptमहादेव के पावन महीने में घर ले आएं इन 8 में से कोई 1 चीज, नहीं आएगी कोई परेशानी | Mahadev holy month : take 1 out of these 8 things will not come troubl | Patrika News
भोपाल

महादेव के पावन महीने में घर ले आएं इन 8 में से कोई 1 चीज, नहीं आएगी कोई परेशानी

जानिए कौन-कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए….

भोपालJul 18, 2019 / 02:24 pm

Ashtha Awasthi

महादेव

महादेव

भोपाल। 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का महीना ( Mahadev holy month 2019 ) सारे महीनों में इसलिए खास माना जाता है क्योंकि ये महीना देवो के देव महादेव का महीना होता है। पुराणों में भी इस बात को बताया गया है कि सारे महीनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से महादेव ज्यादा प्रसन्न होते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा जी बताते है कि सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की गलती नहीं करनी चाहिए। वहीं यह भी कहा जाता है कि अगर इस दिन भगवान शिव की कुछ प्रिय चीजें खरीदी जाएं तो महादेव प्रसन्न हो जाते हैं। जानिए कौन-कौन सी चीजें इस दिन खरीदनी चाहिए….

Rashifal

तांबे का लोटा

कहा जाता है कि सावन में सोमवार के दिन तांबे का लोटा खरीद कर घर में जल भरकर रख दें। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि लोटे के जल को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। लोटे के पुराने जल को इधर-उधर न फेंके, उस किसी भी पेड़-पौधे में डाल दें।

भस्म

भगवान शिव को भस्म बहुत पसंद है इसीलिए उज्जैन के महाकालेश्वर में आज भी भस्म आरती की जाती है। सावन के सोमवार को शिव मूर्ति के साथ यदि भस्म रखते हैं तो शिव कृपा मिलेगी।

शिव

रुद्राक्ष

माना जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी इसलिए सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में जरूर लाना चाहिए और घर के मुखिया के कमरे में रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो भगवान शिव न केवल रुके हुए काम को पूरा करते हैं, बल्कि इससे आर्थिक संपन्नता भी आती है।

गंगा जल

सोमवार के दिन गंगाजल को घर के किचन में रखने से घर के लोगों को सम्पन्नता तरक्की व सफलता मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शंकर ने गंगा मां को अपनी जटा में स्थान दिया था इसलिए कहा जाता है कि गंगाजल को सदैव घर में रखना चाहिए।

शिव

चांदी का नाग

आपको बता दें कि नाग को देवो के देव महादेव का अभिन्न अंग माना जाता है। घर के मेन गेट के नीचे चांदी या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े को दबाने से घर में बरकत तो होती ही है साथ ही घऱ के सारे रुके हुए काम पूरे होते हैं।

डमरू

घर में भगवान शिव की फोटो के पास चांदी का छोटा सा डमरू जरूर रखें। ऐसा करने से घर के बच्चे किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो