scriptमालेगांव ब्लास्ट 2008 : मुंबई NIA कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की पेशी | malegaon blast case NIA court MP Pragya Thakur | Patrika News
भोपाल

मालेगांव ब्लास्ट 2008 : मुंबई NIA कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की पेशी

पेशी के लिए आज मुंबई रवाना होंगी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एनआइए कोर्ट

भोपालJun 07, 2019 / 01:10 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

MP Pragya Thakur

MP Pragya Thakur

भोपाल. भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर एनआइए की कोर्ट में पेशी के लिए शुक्रवार को मुंबई रवाना होंगी। मालेगांव ब्लास्ट मामले में उन्हें गुरुवार को ही कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन बुधवार रात स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने एमपी नगर पहुंची थी। वकील प्रशांत मांगू ने कोर्ट में कहा, प्रज्ञा हाईब्लड प्रेशर से परेशान हैं, इसलिए उन्हें पेशी से मोहलत दी जाए। लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया।

अस्पताल में हुईं थी भर्ती

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बीते बुधवार रात तबीयत खराब होने के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हुई थी। डॉक्टरों से सलाह लेकर महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर प्रज्ञा ठाकुर को अस्पताल से डिस्चार्ड किया गया था। मालेगांव ब्‍लास्‍ट मामले में आरोपी और बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार को एनआईए कोर्ट में पेश होना था। लेकिन पेश नहीं हो पाईं। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के वकील जेपी मिश्रा ने एनआईए कोर्ट से कहा कि वह बीती रात अस्पताल में भर्ती थीं, जिसके कारण वह नहीं आ पाईं। लेकिन शुक्रवार को वह कोर्ट में पेश होंगी।

हर हफ्ते पेश होने का है आदेश

17 मई को मुंबई में स्‍पेशल एनआईए कोर्ट ने 2008 मालेगांव ब्‍लास्‍ट मामले के सभी अभियुक्‍तों को सप्‍ताह में कम से कम एक दिन कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इस मामले में मौजूदा बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, ले. कर्नल प्रसाद पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी समेत अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के निकट हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Home / Bhopal / मालेगांव ब्लास्ट 2008 : मुंबई NIA कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की पेशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो