scriptसावधान! खतरनाक हैं आने वाले 36 घंटे, मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश दी चेतावनी | meteorological department warns of heavy rain in 24 hours | Patrika News
भोपाल

सावधान! खतरनाक हैं आने वाले 36 घंटे, मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश दी चेतावनी

meteorological department warns – बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर की ओर बढऩे की संभावना है। इसके असर से पश्चिम मप्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

भोपालAug 19, 2019 / 07:55 am

KRISHNAKANT SHUKLA

meteorological department warns

सावधान! खतरनाक हैं आने वाले 36 घंटे, मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश दी चेतावनी

भोपाल. राजधानी में तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर की ओर बढऩे की संभावना है। ( meteorological department warns ) इसके असर से 24 घंटे में यानि मंगलवार और बुधवार को पश्चिम मप्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी राजधानी समेत आसपास रुक-रुक कर बारिश होगी। मंगलवार-बुधवार को तेज बारिश होगी। रविवार को राजधानी में दोपहर तीन बजे बाद बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई, जो डेढ़ घंटे तक जारी रही। इस दरमियान आठ मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे शहर में बारिश का आंकड़ा 1124.9 मिमी पहुंच गया है। राजधानी में औसत बारिश का आंकड़ा 998 मिमी है। अगस्त महीने में कोटा पूरा होने के साथ 375 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

 

MUST READ : 21 से 24 अगस्त तक रद्द रहेंगी 16 ट्रेन

 

स्थानीय बादलों का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कई दिनों से हो रही बारिश से वातावरण में नमी अधिक है। ऐसे में स्थानीय बादलों से रोज बारिश हो रही है। रविवार को भी इसी नमी की वजह से स्थानीय बादल बरसे।

शनिवार की तुलना में रविवार को चार डिग्री कम हुआ तापमान: एक सप्ताह बाद शनिवार को खिली धूप के कारण तापमान 30 डिग्री पहुंचा था। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जो शनिवार की तुलना में 4 डिग्री तो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से आधा डिग्री अधिक था।

 

आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

बिजली लाइन रखरखाव के लिए सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कोलार में मंदाकिनी कॉलोनी, पैलेस ऑर्चर्ड, फॉच्र्यून एस्टेट, गुड शेफ र्ड, दानिश कुंज डीके 1- 2 व आसपास का क्षेत्र। सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक: न्यू मार्केट, सेंटर पाइंट व आसपास के क्षेत्र।

सुबह दस से दोपहर दो बजे तक: फि रदौस नगर, शीतल नगर, श्रीनगर, शारदा नगर, नारियलखेड़ा। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक: जनता नगर , जनता क्वार्टर, पंचवटी, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोती लाल नगर, कृष्णा कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

 

पांच जलाशयों पर तैनात रहेगी पुलिस-पेट्रोलिंग टीम

बारिश के चलते जलाशयों पर जमा होने वाले सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। शहर के पांच बड़े जलाशयों पर शनिवार और रविवार के अलावा अन्य अवकाश के दिनों में पुलिस बल तैनात रहेगा। पांच-पांच पेट्रोलिंग पार्टी भी मोर्चा संभालेंगी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस सडक़ पर खड़े वाहनों पर नजर रखेगी। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी।

 

इन जलाशयों के लिए इतना बल

कलियासोत डैम – 21 पुलिसकर्मी, दो महिला पुलिस बल। पांच पेट्रोलिंग पार्टी। ट्रैफिक की पेट्रोलिंग टीम रहेगी। टीम चूनाभट्टी से कोलार रोड, साक्षी ढाबा से कलियासोत डैम तक पेट्रोलिंग करेंगी।

बड़ा तालाब – करीब 23 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके जिम्मे बोट क्लब, वीआईपी रोड, वर्धमान पार्क होते हुए राजाभोज सेतु, करबला तक पेट्रोलिंग
रहेगी।

भदभदा डैम – कलियासोत डैम के अनुपात में बल तैनात रहेगा। भदभदा चौराहा से भदभदा डैम, रातीबड़ की ओर से आने वाला मार्ग, भदभदा से नेहरू नगर मार्ग तक पुलिस पेट्रोलिंग करेगी।

केरवा डैम – बाकी जलाशयों की तरह यहांं भी उतना ही पुलिस बल तैनात रहेगा। डैम, मौत के कुएं की तरफ वाले मार्ग पर विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी।

शाहपुरा तालाब – अन्य की तरह इस जलाशय और आसपास के क्षेत्र में बल तैनात किया जाएगा। इससे जुड़े मार्गों पर टीम पेट्रोलिंग करेगी। निगरानी रखेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो