scriptचुनावी हिन्दुत्व की ओर कांग्रेस, मुसलमानों का करती दुरूपयोग | minister narottam mishra blames congress | Patrika News
भोपाल

चुनावी हिन्दुत्व की ओर कांग्रेस, मुसलमानों का करती दुरूपयोग

कैबिनेट के बाद मीडिया से बोले संसदीय कार्यमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा

भोपालSep 18, 2018 / 11:55 pm

harish divekar

BJP

MINISTER NAROTTAM


संसदीय कार्यमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस मंदिर-मंदिर खेल रही है। जहां दो दलीय व्यवस्था होती है, वहां कांग्रेस हिन्दुत्व की ओर जाती है। यहां एेसा ही हो रहा है। कांग्रेस मुसलमानों का दुरूपयोग करना चाहती है। यहां पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाए, लेकिन एक भी मुसलमान को कोई पद नहीं दिया। आरिफ अकील को कांग्रेस में इसीलिए कोई पद नहीं मिलता। कैबिनेट के बाद मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा, कांग्रेस में तीन प्रवासी पक्षी एसी गाड़ी में सभा करने आए थे। दो प्रवासी पक्षी (कमलनाथ-ज्योतिरादित्य सिंधिया) तो यहां आते-जाते रहते हैं। लेकिन, जब आते हैं, तब वापस जाने की फ्लाइट की टिकट भी बुक कराकर आते हैं। राहुल गांधी आए तो एसी बस से बाहर ही नहीं निकल पाए। जनता तो क्या बेचारे कार्यकर्ता से भी नही मिले।
हमारे सीएम तो ४७ डिग्री के तापमान में भी जनता से मिलते हैं। सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पर पत्थरबाजी को लेकर मिश्रा ने कहा, जहां साजिश हुई थी तो हमने साजिश कहा था। हम अब भी उसी बात पर कायम है। उज्जैन की पत्थरबाजी पर उन्होंने कहा कि वहां तो अभी कुछ मनचले हैं, कुछ बच्चे हैं। उन्होंने सवर्ण समाज के आंदोलन व विरोध को लेकर कहा कि सवर्ण समाज हमारे साथ है। वह कहीं नहीं जाएंगे। सवर्ण समाज से घर-वापसी न्यौता को लेकर भी उन्होंने यही बात दोहराई।

एससी एसटी एक्ट हथियार है, इससे सभी डरते हैं —बोले पटेल

२०१३ के चुनाव में खुरई सीट से ९६०६ वोट हासिल करके गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ाने वाले बसपा नेता सुरेश पटेल ने आज उन्हीं के साथ सीएम हाउस पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटेल को सीएम ने सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पटेल ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट तो एक हथियार है इसी के कारण आज अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्ति से सभी डरते हैं। इसी हथियार से दलित वर्ग की रक्षा होती है। उन्होंने कहा कि वे एससी-एसटी एक्ट से प्रभावित होकर बसपा छोड़ भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहे। वे तो खुरई में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Home / Bhopal / चुनावी हिन्दुत्व की ओर कांग्रेस, मुसलमानों का करती दुरूपयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो