scriptसिर्फ़ एक चुटकी, जो कर देती है पेट, बीपी से लेकर कई गुप्त समस्याओं तक का हल! | miracle-chamatkari totke with health news in hindi | Patrika News
भोपाल

सिर्फ़ एक चुटकी, जो कर देती है पेट, बीपी से लेकर कई गुप्त समस्याओं तक का हल!

चमत्कारिक टोटकों में भी होता है उपयोग…

भोपालDec 15, 2018 / 05:30 pm

दीपेश तिवारी

miracle thing

सिर्फ़ एक चुटकी, जो कर देती है पेट, बीपी से लेकर कई गुप्त समस्याओं तक का हल!

भोपाल। बदलता मौसम हो या वातावरण चाहे खानपान हर चीज हमारे स्वास्थ्य पर सीधे असर डालती है। इसके चलते कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं। जो हमारे जीवन में न केवल तनाव का कारण बनते हैं, बल्कि कई बार इसके चलते कई तरह के नुकसान भी हमारा शरीर झेलता है।


इस संबंध में आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि स्वास्थ्य के लिहाज से प्रकृति ने हमें कई औषधियां दी हैं। जिनकी मदद से हम कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। लेकिन जागरुकता की कमी के चलते हम कई बार इससे वंचित रह जाते हैं। जो हमारे आर्थिक नुकासान का भी कारण बन जाता है।

डॉक्टर राजकुमार के अनुसार हमारे किचन में ही कई ऐसी औषधियां होती हैं, जो जरूरत के समय काफी कारगर होती हैं। लेकिन जानकारी का अभाव हमें मुश्किल में डाल देता है।

इन्हीं में से एक खास औषधि है हींग। जो अक्सर घरों में सब्ज़ियों व दालों में डाली जाती है। हींग खाने में खुशबू के साथ-साथ उसका स्वाद भी बढ़ा देती है। लेकिन इसके अलावा भी हींग के बहुत सारे फायदे हैं, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल लगभग हर किचन में किया जाता है।

ये हैं खास फ़ायदे :
1. अपच या पाचन कमज़ोर का उपचार : अपच और पेट की अन्य समस्याओं के लिए हींग का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। इसके एंटी-इनफ्लेमटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व खराब-पेट, एसिडिटी, पेट के कीड़े, इरीटेबल बोवेल सिंड्रोम आदि समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं।


2. महिलाओं की समस्या में लाभकारी : हींग में मौजूद एंटी-इनफ्लैमोटरी तत्व पीरियड्स से जुड़ी सभी तकलीफों जैसे कि क्रैंमप्स, अनियमित पीरियड्स या ज्यादा तकलीफ में राहत पहुंचाती है। इसके अलावा, ल्यूकोरिया और कैंडिडा इंफेक्शन (candida infection) जल्दी ठीक करने में भी हींग मदद करती है।

3. पुरूषों की समस्याओं में फायदा : क्या आपको मालूम है कि हींग का इस्तेमाल पुरुषों में शारीरिक कमज़ोरी का उपचार करने के लिए भी किया जाता है? अपने खाने में थोड़ी सी हींग ज़रूर मिलाएं ताकि बहुत सारी कमज़ोरी से जुड़ी समस्याओं से आप अपना बचाव कर सकें। इसके अलावा एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से खून का दौरा तेज़ हो जाता है जिससे कि लिबिडो (libido) बढ़ता है।
वहीं जानकारों का यह भी कहना है कि जो पुरुष शीघ्रपतन और इरेक्टल डिसफंक्शन जैसी बिमारियों से ग्रसित है उन्हें रोजाना हींग का सेवन करना चाहिए जिससे उन्हें आराम मिलता है।

इसके लिए आप एक चुटकी हींग को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिलाएं और रोजाना सुबह इसका सेवन करें जिससे कई तरह की गोपनीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा पुरुषो में काम क्षमता को बढाने के लिए हींग को सबसे सही और अच्छा इलाज माना जाता है और इसके सेवन से किसी तरह का दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।
4. सांस संबंधी समस्याएं : हींग प्राकृतिक रूप से बलगम को दूर करके छाती के कंजेस्शन को ठीक करता है। यह एक शक्तिशाली श्वसन उत्तेजक है। इसे शहद, अदरक के साथ मिलाकर खाने से खांसी व ब्रोंकाइटिस की समस्या में आराम मिलता है।
5. कम करती है ब्लड शुगर लेवल : क्या आप अपना ब्लड शुगर लेवल कम करना चाहते हैं? फिर तो आपको अपने खाने में हींग डाल ही लेनी चाहिए। तभी ये अपना एंटी-डायबिटिक प्रभाव दिखा पाएगा। हींग इंसुलिन को छिपाने के लिए अग्नाशय की कोशिकाओं को उत्तेजित करता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
6. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें : हींग में कोमरिन्स नाम का एक तत्व होता है जो खून को पतला करके ब्लड फ्लो बढ़ाता है। इसकी वजह से खून के थक्के भी नहीं जमते। इससे ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल और शरीर में ट्राइग्लिसराइड घटता है, जिनकी वजह से हाइपरटेंशन से बचाव होता है।

7. दर्द में राहत : क्या आपको मालूम है कि हींग के सेवन से पीरियड्स, दांत, माइग्रेन आदि का दर्द ठीक किया जा सकता है? दरअसल, हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। दर्द होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पी लें। दांत के दर्द में हींग और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर लगाएं।
8. कैंसर का जोखिम कम : हींग में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जब आप इसे लगातार खाते हैं तो ये फ्री रेडिकल्स से शरीर की कोशिकाओं को बचाव प्रदान करती है। हींग की कैंसर-विरोधी गतिविधि कैंसर कोशिकाओं का विकास अवरूद्ध करती है।
9. त्वचा की समस्याएं : हींग में उच्च मात्रा में एंटी-इनफ्लैमोटरी तत्व होते हैं जिसकी वजह से इसे स्किन केयर उत्पादों में मिलाया जाता है। ये त्वचा की जलन और कॉर्न्स जैसी समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखती है। त्वचा पर लगाने पर हींग अपना ठंडा प्रभाव दिखाती है और साथ ही त्वचा की समस्याओं के लिए उत्तरदायी बैक्टीरिया का भी सफाया करती है।
हींग के 5 अचूक और चमत्कारिक टोटके…

माना जाता है कि हींग केवल आपके स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक नहीं है, वरन इसका कई प्रकार की समस्याओं के निजाद के लिए टोटकों में भी प्रयोग किया जाता है। मान्यता के अनुसार ये होता हे असर…
1. कार्य की सफलता के लिए : किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं तो यह उपाय आजमाएं गे तो कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। चुटकी भर हींग अपने ऊपर से वार कर उत्तर दिशा में फेंक दें।
2. ऊपरी बाधा से मुक्ति के लिए : इस उपाय को किसी जानकार से पूछकर ही करें। यहां सिर्फ जानकारी हेतु दिए जा रहा है। लहसुन के अर्क में हींग पीसकर एवं कपूर की टिक्की को पीसकर रस में मिलाकर दोनों आंखों में एक साथ काजल लगा दें।
काजल लगाते समय ॐ श्री हनुमते नमः मंत्र 11 बार बोल कर बोलें कि अपनी आंख खोलकर देखो तुम ठीक हो। शरीर से ऊपरी बाधा हट जाएगी।
3. तांत्रिक दुष्प्रभाव से बचने के लिए : हींग के पानी से कुल्ला करना चाहिए। खासकर यह उपाय आप होली या पूर्णिमा के दिन करेंगे तो बहुत असरकारक होगा।

4. कर्ज मुक्ति के लिए : हींग के पानी से स्नान करें या एक डली हींग को पानी में डालकर उसे गला लें और फिर उस पानी से स्नान करने से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुल जाएंगे। इसके अलावा आप लाल दाल का दान भी कर सकते हैं।

5. घर की नकारात्मक ऊर्जा : 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर पाउडर बना लें और फिर उस चूर्ण की राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांद दें। एक हिस्से को सुबह और दूसरे हिस्से को शाम के समय घर में जलाएं। इस तरह लगातार तीन दिनों तक करने में घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है और घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति होती है तो वह भी चली जाती है।

Home / Bhopal / सिर्फ़ एक चुटकी, जो कर देती है पेट, बीपी से लेकर कई गुप्त समस्याओं तक का हल!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो