scriptकांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद के स्वागत में शहर को सजाया, पहले दी थी जिंदा जलाने की धमकी | MLA Govardhan Dangi: decorated city to welcome Sadhvi Pragya | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद के स्वागत में शहर को सजाया, पहले दी थी जिंदा जलाने की धमकी

कांग्रेस विधायक ने दी थी साध्वी को जिंदा जलाने की धमकी

भोपालDec 08, 2019 / 09:12 am

Pawan Tiwari

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद के स्वागत में शहर को सजाया, पहले दी थी जिंदा जलाने की धमकी

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद के स्वागत में शहर को सजाया, पहले दी थी जिंदा जलाने की धमकी

भोपाल. भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी देने वाले के ब्याबरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ सांसद और भाजपा कार्यकर्ता एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कमलानगर थाने पहुंचे। यहां सांसद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, वहीं, एफआईआर दर्ज नहीं होने पर साध्वी प्रज्ञा धरने पर बैठ गईं। लेकिन देर रात प्रदेश नेतृत्व से फोन आने के बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया।
ब्यावरा में लगाई गईं गांधी की फोटो
वहीं, दूसरी तरफ सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के स्वागत के लिए ब्यावरा में महात्मा गांधी के स्लोगन और फोटो लगाए गए हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम अहिंसावादी लोग हैं और सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का स्वागत गांधी के प्रिय भजनों से करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1203354128253980672?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस विधायक ने दी थी जिंदा जलाने की धमकी
दरअसल, ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। साध्वी ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को देशभक्त कहा था। उसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ बयान देते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा था कि हम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जला देंगे। हालांकि बाद में विधायक गोवर्धन दांगी ने अपने बयान पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा था कि हम अहिंसावादी लोग हैं और अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमारे यहां आती हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।
https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
ब्यावरा जाने की किया था ट्वीट
विधायक की धमकी के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट कर कहा था- कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 में सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं। ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय शाम 4 बजे जला लीजिए।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोड़से को देशभक्त बताए जाने के बाद भाजपा ने कार्रवाई करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मौजूदा लोकसभा सत्र में पार्टी की बैठक से बाहर कर दिया है।

Home / Bhopal / कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद के स्वागत में शहर को सजाया, पहले दी थी जिंदा जलाने की धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो