scriptModi Cabinet Minister Oath: मोदी कैबिनेट 3.0 में दिखा मध्यप्रदेश का पावर, 3 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री | Modi 3.O Minister PM Narendra Modi Oath Ceremony Shivraj singh chouhan and otheres became minister | Patrika News
भोपाल

Modi Cabinet Minister Oath: मोदी कैबिनेट 3.0 में दिखा मध्यप्रदेश का पावर, 3 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री

Modi Cabinet Minister Oath: पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद मंत्री के तौर पर मध्यप्रदेश के मंत्रियों ने ली शपथ

भोपालJun 09, 2024 / 10:04 pm

Shailendra Sharma

Modi Cabinet Minister Oath
Modi Cabinet Minister Oath: मैं नरेन्द्र दामोदर दास मोदी…दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुछ इन्हीं शब्दों के साथ नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश के पीएम के तौर पर शपथ ली। पीएम नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी एक एक कर शपथ ली। मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश की बात की जाए तो मध्यप्रदेश का पावर मोदी कैबिनेट में दिखा है । मोदी कैबिनेट 3.0 में मध्यप्रदेश से 3 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश का पावर

एनडीए सरकार के पीएम के तौर पर नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद उनके नए मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी फिर जेपी नड्डा के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली।
shivraj singh chouhan
शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री)- मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं।
VIRENDRA KHATEEK
वीरेन्द्र खटीक (कैबिनेट मंत्री) मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चौथी बार सांसद बने पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक को भी मोदी कैबिनेट में मंत्री के तौर शामिल किया गया है। वीरेन्द्र खटीक टीकमगढ़ सीट पर 4 लाख 3 हजार 312 वोटों के बड़े मार्जिन से जीते हैं।
jyotiraditya scindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री) कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की है। वो पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे और सिंधिया को इस बार भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। सिंधिया गुना सीट से 5 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं।
DURGA DAS UIKEY
दुर्गादास उइके (राज्यमंत्री)- बैतूल लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले दुर्गादास उइके को राज्यमंत्री बनाया गया है। दुर्गादास उइके पहली बार केन्द्र सरकार में मंत्री बने हैं। बैतूल सीट पर कांग्रेस के रामू टेकाम को 3 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव में हराने वाले दुर्गादास उइके दूसरी बार के सांसद हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राज्यमंत्री की शपथ दिलाई।
SAVITRI THAKUR
सावित्री ठाकुर (राज्यमंत्री)– मध्यप्रदेश की धार लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतने वाली सावित्री ठाकुर को मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। सावित्री ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। सावित्री ठाकुर ने लोकसभा चुनाव 2024 में धार सीट पर कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

Hindi News/ Bhopal / Modi Cabinet Minister Oath: मोदी कैबिनेट 3.0 में दिखा मध्यप्रदेश का पावर, 3 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो