scriptचुनावी शंखनाद : जंबूरी से मोदी देंगे जीत का मंत्र | Modi gives Mantra of victory election 2018-19 | Patrika News
भोपाल

चुनावी शंखनाद : जंबूरी से मोदी देंगे जीत का मंत्र

Karyakarta Mahakumbh’ in Bhopal today: PM Modi, Amit Shah expected to address 13 lakh party workers- 2008 और 2013 के बाद फिर 25 सितंबर से ही चुनावी शंखनाद

भोपालSep 25, 2018 / 07:54 am

KRISHNAKANT SHUKLA

modi

BJP

भोपाल. भाजपा प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज मंगलवार को राजधानी के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ करेगी। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से चुनावी अभियान की शुरुआत की यह हैट्रिक है। इसके पहले 2008 और 2013 में भी भाजपा ने इसी दिन चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह महाकुंभ में आए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ वरिष्ठ नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। दोनों दिग्गज प्रदेश में पहली बार एक मंच पर होंगे। प्रदेश के 10वें दौरे पर आ रहे पीएम भोपाल में पहली बार आमसभा को संबोधित करेंगे।

दिनभर ऑडियो कॉन्फ्रेंस करते रहे नेता
पार्अी के बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा भीड़ आए, इसे लेकर आखिरी वक्त तक पार्टी के बड़े नेता कवायद में जुटे रहे। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी विधायको, महापौरों, जिला अध्यक्षों से ऑडियो कांफ्रेंस की। उधर सुहास भगत ने सभी जिला और मंडल अध्यक्षों के साथ ऑडियो कांफ्रेंस कर तय किया कि कहां से कितने कार्यकर्ता भोपाल पहुंच रहे हैं। रामलाल ने भी चुनाव को लेकर आईटी सेल, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी, जिला-मंडल संयोजकों के साथ ऑडियो ब्रिज पर संवाद किया।
कटआउट से उमा गायब, आडवाणी एक जगह
आयोजन स्थल से लेकर शहर भर में लगाए गए कटआउट से केंद्रीय मंत्री उमा भारती गायब हैं, जबकि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के सिर्फ दो रूफ हेंङ्क्षगग पोस्टर सभा स्थल पर लगाए गए हैं।
मोदी से 45 मिनट पहले पहुंचेंगे अमित शाह
मोदी 12.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। 1 से 2.15 बजे तक महाकुंभ को संबोधन देंगे। भोजन के दौरान नेताओं से चर्चा कर 3 बजे दिल्ली रवाना होंगे। 11.15 पर शाह पहुंचेंगे। स्टैंट हैंगर पर सीएम समेत अन्य से टिकट वितरण पर मंथन करेंगे।
13 लाख को बुलावा
कार्यकर्ता महाकुंभ को भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ बताया है। इसमें इसमें 13 लाख कार्यकर्ताओं को बुलाया भेजा गया है।

पीएम के फोकस वाले संभावित मुद्दे
आयुष्मान भारत योजना, जनआशीर्वाद यात्रा व दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद।
17 सितंबर को राहुल गांधी जो यहां कहकर गए उस पर पलटवार संभावित। शिवराज को घोषणा मशीन बताने पर जवाब मिल सकता है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। पाकिस्तान की बर्बरता पर भी चर्चा की उम्मीद। एट्रोसिटी एक्ट पर नई बात आने की उम्मीद।

Home / Bhopal / चुनावी शंखनाद : जंबूरी से मोदी देंगे जीत का मंत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो