भोपाल

हर महिला को ध्यान रखनी चाहिए ये 7 बातें, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

घर को आर्थिक रुप से संपन्न रखने के लिए रखने के लिए महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये काम…….

भोपालJul 17, 2019 / 06:07 pm

Ashtha Awasthi

money shortage

भोपाल। कहा जाता है कि एक औरत ही घर की लक्ष्मी होती है। बिना औरत के कोई घर, घर नहीं होता है। घर को बनाने में पति-पत्नी का बराबर का हाथ होता है। दोनों में किसी भी एक की तरफ से ध्यान कम दिया जाए तो जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि पति-पत्नी दोनों का भाग्य एक – दूसरे से जुड़ा होता है। दोनों का जीवन एक दूसरे के द्वारा उठाए गए कदमों से ही आगे बढ़ता है। आज पंडित जी आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो घर की लक्ष्मी को किचन में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए , अगर आप ऐसा करती हैं तो घर में बरकत तो कम होती ही है साथ ही घर में कई दोष भी लग जाते हैं….

– हर महिला को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि किचन में खाना कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने की ओर मुंह करके न बनाएं। ऐसा करने से घर में सुख शांति नहीं रहती है। घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बनी रहती है।

– हर महिला को स्नान करके के बाद ही किचन में प्रवेश करना चाहिए। बिना नहाए कभी भी किचन में नहीं जाना चहिए। अगर आप बिना नहाएं किचन में जाती हैं तो पति-पत्नी दोनों को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है साथ ही घर में बरकत भी नहीं होती है।

– किचन में खाना हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बनाना चाहिए। ये सबसे शुभ माना जाता है।

– आप चाहें तो पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ही खाना बना सकते है लेकिन पूर्व दिशा को ज्यादा शुभ माना जाता है।

लक्ष्मी

– घर में महिला को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी खाना बनाएं तो पहली रोटी को गाय माता के लिए जरुर निकालें। ये काम आपको कई परेशानियों से बचाने का काम करता है।

– किचन के बगल में या किचन के सामने कभी भी बाथरुम नहीं होना चाहिए।

– अगर आपके घर में ऐसा है तो घर की महिला को ये ध्यान रखना चाहिए कि बाथरुम का दरवाजा हमेशा बंद रखे व किचन के दरवाजे के सामने छोटा सा लाल कपड़ा बांध दें।

Home / Bhopal / हर महिला को ध्यान रखनी चाहिए ये 7 बातें, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.