भोपाल

Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश पहुंच गया मानसून, इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

monsoon 2021: मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, अगले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में छा जाएगा…।

भोपालJun 10, 2021 / 11:05 pm

Manish Gite

,,

भोपाल। कई राज्यों के बाद अब मध्यप्रदेश में भी मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार को मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने मानसून के आने की घोषणा कर दी है। इस बार मानसून (monsoon 2021) तय समय से पहले ही पहुंच गया है। मौसम विभाग (imd) ने कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट (yellow and orange alert) जारी किया है।

 

 

यह भी पढ़ेंः तीन दिन बाद दस्तक देने वाला है मानसून, शुरू होगा भारी बारिश का दौर

 

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक बीते 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मानसून की उत्तर सीमा बैतूल, मंडला जिलों से होकर गुजरती है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है।

 

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में और रीवा, सतना, बैतूल, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। दक्षिणी पश्चिम मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया है। मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, नंदूरबार, बैतूल, मंडला, बिलासपुर, बोलांगीर, पुरी से होते हुए बागडोगरा तक जा रही है।

 

 

मौसम वैज्ञानिकों ने इससे पहले 15 जून तक मध्यप्रदेश में आने की संभावना जताई थी, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आए बादलों के कारण मध्यप्रदेश में 7 दिन पहले ही मानसून की दस्तक हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर में आधिकारिक घोषणा कर दी। वक्त से पहले ही मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। वैसे मध्यप्रदेश में 15 जून की तारीख मानसून के आने का औसत समय होता है। 10 जून को मानसून के प्रवेश के बाद अब 15 जून तक यह पूरे मध्यप्रदेश में छा जाएगा। मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं.

 

 

weather2_1.png

भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ताजी बुलेटिन में प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में बिजली चमकने और बिजली गिरने के साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ओरेंज अलर्ट वाले जिले है जबलुपर, शहडोल संभागों समेत रीवा, सतना, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर।

 

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। यहां गरज चमक के साथ बिजली चमकने या बिजली गिरने की आशंका है। यहां 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इनमें भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में तथा खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, होशंगाबाद सीधी, सिंगरौली जिले शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.