scriptMonsoon Update: इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत | monsoon update: Chance of rain and thunder in these districts | Patrika News

Monsoon Update: इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

locationभोपालPublished: May 15, 2022 01:55:38 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-अधिकतम तापमान 44.4, न्यूनतम 30 डिग्री

capture_2.jpg

monsoon update

भोपाल। राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। तेज गर्मी के कारण इन दिनों शहरवासी परेशान हैं। आलम यह है कि सुबह से ही गर्मी पसीने छुड़ा रही है, वहीं रात में भी हवा की गर्माहट से नींद उड़ गई है। बीते दिन भी लोग तेज गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए।

दोपहर के बाद शहर में हल्के बादल भी छाए लेकिन राहत नहीं मिल पाई। शहर का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री से अधिक बढ़ गया, इसके कारण रात में भी लोगों को काफी गर्माहट महसूस हुई और लोग परेशान दिखाई दिए।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिडोंरी में कहीं कहीं 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय कोई सिस्टम नहीं है, लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं, इसके कारण गर्मी बढ़ी है। जहां तक बादलों की स्थिति है, आमतौर पर जब तापमान अधिक हो जाता है, तो लोकल सिस्टम के कारण बादलों की स्थिति बनती है। इस समय तापमान अधिक है, बादल भी कम बन रहे हैं हालांकि गरज चमक की स्थिति बन रही है। एक दो दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभवना है। इसके कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

आज इन शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोहह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aqqul

ट्रेंडिंग वीडियो