scriptभाजपा फिर मोदी के सहारे, जानिए अमित शाह ने लोकसभा सीटें जीतने क्या बनाई रणनीति | MP: BJP ready for Lok Sabha elections | Patrika News
भोपाल

भाजपा फिर मोदी के सहारे, जानिए अमित शाह ने लोकसभा सीटें जीतने क्या बनाई रणनीति

मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा सभाएं करेंगे प्रधानमंत्री

भोपालJan 20, 2019 / 01:01 am

रविकांत दीक्षित

MP: BJP ready for Lok Sabha elections

MP: BJP ready for Lok Sabha elections

भोपाल. लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर प्रचार अभियान चलाएगी। पार्टी के सभी पोस्टर, बैनर में मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की ही तस्वीर नजर आएगी। प्रदेश के नेताओं को यहां जगह नहीं मिलेगी। उधर, सबसे ज्यादा सभाएं भी नरेंद्र मोदी की ही प्लान की जा रही हैं। प्रदेश में 20 से ज्यादा सभाएं मोदी की हो सकती हैं। इनमें से कुछ आचार सङ्क्षहता लागू होने के पहले भी कराई जाने की संभावना है।
भाजपा मोदी के दौरे बनाने में आदिवासी सीटों पर ज्यादा फोकस करेगी। प्रदेश की पांच सीटें झाबुआ, धार, बैतूल, मंडला और खरगोन अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा को डर है कि इस बार आदिवासी वोट बैंक उसके हाथ से खिसक सकता है। इसलिए पार्टी इन सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी की सभाएं कराने की तैयारी में है। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित चार सीटों पर भी उसकी नजर है।

प्रभारियों ने अलग-अलग की नेताओं से मंत्रणा

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को उन्होंने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के घर पहुंचकर उनसे अलग-अलग चर्चा की। सुबह वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर पहुंचे, उसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के निवास पहुंचकर मंत्रणा की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से भी दोनों ने चर्चा की है। देर शाम सतीश उपाध्याय इंदौर भी पहुंचे। जल्द ही दोनों प्रभारी अपने संभागीय दौरे करना भी शुरू करने जा रहे हैं।

प्रदेश संगठन से केंद्र ने मांगा प्लान

केंद्रीय संगठन ने प्रदेश संगठन से पूछा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सभाएं प्रदेश में कहां-कहां रखी जाएं और उसके पीछे के कारण तत्काल भेजे जाएं। प्रदेश संगठन जल्द ही मोदी की सभाओं का एक प्रस्तावित प्लान दिल्ली भेजने जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो