भोपाल/ माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा कोरोना संक्रमण का शिकार हुए छात्रों के लिए विशेष परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। विशेष परीक्षा (Special Exam) 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच होंगे। प्रदेशभर में विशेष परीक्षा में 251 छात्र शामिल होंगे। बता दें कि, लॉकडाउन के कारण स्थगित हुए पेपर की परीक्षा की अगली तय तारीख पर प्रदेश में एमपी बोर्ड के 251 छात्र कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए थे, जिसके चलते उनकी परीक्षा स्थगित कर उस दौरान उनका उपचार किया गया था। ऐसे छात्रों के लिए अब विशेष परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।