scriptचुनाव से पहले एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ी, बसपा की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव | mp by election congress leader resign join bsp | Patrika News
भोपाल

चुनाव से पहले एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ी, बसपा की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

उपचुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है…।

भोपालOct 14, 2020 / 01:51 pm

Manish Gite

new_project.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। दल बदलने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने एक बार फिर दल बदल लिया है। इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली है। बुधवार को उन्होंने बसपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि बसपा ने अब तक 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि एक सीट बड़ा मलहरा पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है। माना जा रहा है कि अखंड प्रताप सिंह को बड़ा मलहरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

MP by elections: बसपा ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 27 को मिले टिकट

https://youtu.be/YmMNBnJwLaY

 

कभी कांग्रेस की दिग्विजय सरकार ( digvijay singh govt ) में मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी ( bhargiya janshakti party ) में चले गए थे। फिलहाल वे कांग्रेस में थे। बुधवार को उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

 

akhand.png

बड़ामलहरा से लड़ सकते हैं चुनाव

बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने के बाद अखंड प्रताप सिंह को बड़ा मलहरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। क्योंकि बसपा ने 28 सीटों में से 27 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एक सीट बड़ा मलहरा पर घोषणा बाकी थी। माना जा रहा है कि वे इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। संभवतः बुधवार को ही इनकी अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी।

 

दिग्विजय पर लगाए थे आरोप

इससे पहले अखंड प्रताप सिंह राज्यसभा चुनाव के दौरान भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए थे। अखंड प्रताप सिंह ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार से ज्यादा पद प्रतिष्ठा मिली। लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, प्रदेश और राष्ट्रीय संगटन के महत्वपूर्ण पद पर रहे। ऐसे में उन्हें राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्यासी फूल सिंह बरैया के लिए सीट दे देना चाहिए। बरैया को राज्यसबा में भेजने के लिए प्राथमिकता में पहले प्रत्याशी के रूप में विधायकों से उन्हें वोट देे को प्रेरित करना चाहिए।

https://youtu.be/QrN7uZPT9M8

Home / Bhopal / चुनाव से पहले एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ी, बसपा की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो