scriptकोई एमबीएम तो कोई पांचवी पास, कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक केस | mp by polls: criminal case candidates | Patrika News
भोपाल

कोई एमबीएम तो कोई पांचवी पास, कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक केस

सबसे ज्यादा मामले आगर-मालवा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विपिन वानखेड़े पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।

भोपालOct 22, 2020 / 12:23 pm

Pawan Tiwari

by polls
भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों में कौन कितना पढ़ा है और किसके ऊपर कितने आपराधिक रिकॉर्ड हैं इसका ब्यौरा जारी कर दिया गया है। भाजपा-कांग्रेस के 56 उम्मीदवारों में से 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भाजपा के 10 तो कांग्रेस के 12 प्रत्याशी शामिल हैं। आपराधिक मामलों में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा मामले आगर-मालवा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विपिन वानखेड़े पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
भाजपा के दो उम्मीदवार मुन्नालाल गोयल और प्रद्युम्नसिंह तोमर पर 7-7 केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा वाहन हाटपिपल्या के कांग्रेस उम्मीदवार राजवीरसिंह बघेल के पास हैं। सतीश सिंह कांग्रेस, राकेश सिंह, सत्यप्रकाश के पास सर्वाधिक तीन-तीन लाइसेंसी हथियार हैं।
किसने कितनी पढ़ाई की
कांग्रेस ने एक एमबीए, एक पीएचडी के अलावा तीन ऐसे प्रत्याशी उतारे हैं, जो कि इंजीनियर हैं। भाजपा ने एक डॉक्टर, एक एमबीए के अलावा एक इंजीनियर को टिकट दिया है। एक प्रत्याशी ने यूके से एमबीए किया है। सुरखी विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार पारूल साहू ने यूके से एमबीए किया है वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे गोविंद सिंह राजपूत भी सागर विश्वविद्यालय से एमबीए हैं।
किस पार्टी के कितने उम्मीदवार पढ़े लिखे
भाजपा: 28 में से 16 प्रत्याशी ऐसे उतारे हैं जो स्नातक से डॉक्टरेट तक पढ़े हुए हैं। भाजपा के 11 विधायक प्रत्याशी कभी कॉलेज नहीं गए हैं। जबकि 10 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं।
कांग्रेस: 28 में से 12 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के नौ विधायक कभी कॉलेज नहीं गए हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग की है। दो प्रत्याशी पांचवीं पास हैं।

Home / Bhopal / कोई एमबीएम तो कोई पांचवी पास, कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो