भोपाल

एमपी उपचुनाव के शुरुआती रुज्ञान, इन सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

मध्यप्रदेश उपचुनाव की काउंटिंग जारी, शुरुआती रुज्ञानों में कई सीटों पर नजर आ रही कांटे की टक्कर..

भोपालNov 10, 2020 / 09:59 am

Shailendra Sharma

भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत की चाबी किसके पास होगी इस बात का फैसला आज हो जाएगा। 28 सीटों पर हुए मध्यप्रदेश के सबसे बड़े उपचुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए हैं। शुरुआती रिज्ञानों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। सत्ता में वापसी की राह में जुटी कांग्रेस शुरुआती रुज्ञानों में सात सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

इन सीटों पर कांग्रेस आगे-
हाटपिपल्या- कांग्रेस के कुंवर राजवीर सिंह दूसरे राउंड के बाद करीब 4400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आगर मालवा- आगर से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े शुरुआती रुज्ञानों में आगे चल रहे हैं।
मेहगांव- कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे 15 सौ वोटों से आगे।
अंबाह- कांग्रेस के प्रकाश सिकरवार आगे चल रहे हैं।
सुमावली- कांग्रेस के अजब सिंह आगे चल रहे हैं।
भांडेर- कांग्रेस के फूलसिंह बरैया आगे।

कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे कमलनाथ
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रही मतों की गिनती के बीच राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शहर के कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है।

Home / Bhopal / एमपी उपचुनाव के शुरुआती रुज्ञान, इन सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.