scriptMP Corona Update: 38 जिलों में एक भी मौत नहीं, 24 घंटे में 571 पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस कम होकर 8860 हुए। | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 38 जिलों में एक भी मौत नहीं, 24 घंटे में 571 पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस कम होकर 8860 हुए।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 785767 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8369 पहुंची है।

भोपालJun 08, 2021 / 07:11 am

Hitendra Sharma

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 571 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 785767 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8369 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 202 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151772 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1358 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 149097 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1317 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 131 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122082 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 955 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 119085 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2042 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52993 हो चुकी है। जबकि, 602 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52111 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 280 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50260 हो गई है। शहर में अब तक 602 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 48971 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 660 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18806 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18487 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 148 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17747 हो गई है। जिले में अब तक 308 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17025 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 414 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16484 हो गई है। इनमें 319 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 240 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16374 हो चुकी है। इनमें से 130 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 87 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13869 हो गई है। इनमें से 226 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13515 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 128 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12765 हो गई है। इनमें से 215 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12345 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 205 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12478 हो चुकी है। यहां 126 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12236 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 116 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12368 हो गई है। इनमें से 118 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12189 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 61 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81su9p

Home / Bhopal / MP Corona Update: 38 जिलों में एक भी मौत नहीं, 24 घंटे में 571 पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस कम होकर 8860 हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो