scriptMP Corona Update: एक दिन में 953 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 65 हजार के पार, 24 घंटे 13 की मौत | mp corona update positive 165294 and 2855 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 953 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 65 हजार के पार, 24 घंटे 13 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 953 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 165294 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2855 पहुंची है।

भोपालOct 24, 2020 / 11:30 am

Hitendra Sharma

01.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 953 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 165294 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 251 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32783 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 668 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 28605 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3510 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 175 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23299 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 463 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 21055 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1781 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12421 हो चुकी है। जबकि, 197 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11459 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 765 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12026 हो गई है। शहर में अब तक 156 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11530 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 340 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3787 हो गई है। इनमें से 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3611 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 116 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3460 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3173 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 190 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3281 हो गई है। इनमें से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2758 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 403 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2992 हो चुकी है। इनमें से 26 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2878 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 88 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2806 हो गई है। इनमें 45 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2647 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 114 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2744 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2671 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 50 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2716 हो गई है। इनमें से 45 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2502 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 169 केस एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2714 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2570 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 120 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://youtu.be/AotMBLLYRDE

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 953 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 65 हजार के पार, 24 घंटे 13 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो