scriptMP Corona Update: एक दिन में 331 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 62 हजार के पार | mp corona update positive 262433 death 3865 corona vaccination | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 331 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 62 हजार के पार

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 331 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 262433 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3865 पहुंची है।

भोपालMar 03, 2021 / 07:41 am

Hitendra Sharma

corona_virus_letest_update.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 331 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262433 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3865 पहुंची है।

इंदौर को पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 134 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59892 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57890 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1069 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 46 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44196 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 43022 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 556 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16666 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 118 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16543 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16264 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 49 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5551 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5357 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5528 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5378 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 40 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5088 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4903 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 81 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4804 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4667 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 55 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4188 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4112 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 41 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4168 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4097 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 12 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3912 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3835 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 16 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3782 हो गई है। इनमें से 77 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3608 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 97 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znsux

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 331 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 62 हजार के पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो