scriptMP ELECTION 2018 : दो रिटायर्ड आइपीएस और विंग कमांडर भी आजमा रहे किस्मत | mp election 2018 candidate education | Patrika News
भोपाल

MP ELECTION 2018 : दो रिटायर्ड आइपीएस और विंग कमांडर भी आजमा रहे किस्मत

MP ELECTION 2018 : दो रिटायर्ड आइपीएस और विंग कमांडर भी आजमा रहे किस्मत, कहीं दसवीं पास मैदान में तो कहीं आइआइटी पासआउट

भोपालNov 18, 2018 / 02:51 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

mp election 2018 news

MP ELECTION 2018 : दो रिटायर्ड आइपीएस और विंग कमांडर भी आजमा रहे किस्मत

भोपाल. विधानसभा चुनाव में आइआइटीयन, डॉक्टर, इंजीनियर सहित रिटायर्ड आइपीएस और विंग कमांडर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने ७ डॉक्टरों, २७ इंजीनियरों, ६३ वकीलों और ०९ पीएचडी डिग्रीधारी नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रमुख दलों के ८० फीसदी उम्मीदवार उच्च शिक्षित हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के ९० प्रतिशत प्रत्याशी उच्चशिक्षित हैं, इनमें इंजीनियर, वकील से लेकर एमबीए डिग्रीधारी शामिल हैं। बसपा और समाजवादी पार्टी ने भी पढ़े-लिखे नेताओं को मौका दिया है।

भाजपा
ये हैं कानून के जानकार
छिंदवाड़ा: चौधरी चंद्रभान सिंह
कटंगी: केडी देशमुख
बिजावर: पुष्पेन्द्रनाथ पाठक
नीमच – दिलीपसिंह परिहार
सिवनी: दिनेश राय मुनमुन
इंदौर १: सुदर्शन गुप्ता
सिलवानी: रामपाल सिंह
सीधी: केदार शुक्ला
जबलपुर उत्तर- शरद जैन

कांग्रेस
ये हैं कानून के जानकार
गुढ़: सुंदरलाल तिवारी
आलोट: मनोज चावला
सिवनी: मोहन सिंह चंंदेल
इछावर: शैलेन्द्र पटेल
कुरवाई: सुभाष बोहत
राऊ: जीतू पटवारी
सांवेर: तुलसीराम सिलावट
अशोकनगर: जजपाल सिंह
सीधी- कमलेश्वर द्विवेदी
देवसर: वंशमणि वर्मा
सिंगरौली: रेनू शाह
मनगवां: विद्यावती पटेल

news

यहां पीएचडी वाले आजमा रहे किस्मत

प्रमुख राजनीतिक दलों में आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार पीएचडी हैं। इनमें अमरपाटन से कांग्रेस के राजेंद्र कुमार सिंह, दतिया से भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम मिश्र, सिरमौर से कांग्रेस के अरुणा तिवारी, सिरोंज से कांग्रेस प्रत्याशी मसर्रत शाहिद, सांवेर से भाजपा के राजेश सोनकर शामिल हैं, जबकि भोपाल के नरेला विधानसभसा महेंद्र सिंह चौहान ट्रिपल एमए के साथ, एलएलबी पीएचडीधारी हैं। हरदा से कांग्रेस के आरके दोगने, भाजपा के बागी एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया एग्रीकल्चर से एमएमसी के साथ पीएचडी हैं। मनगवां की बसपा प्रत्याशी शीला त्यागी भी पीएचडी हैं।

यहां दसवीं, बारहवीं पास

रैगांव से बसपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी १२वीं।
आलोट से भाजपा के जितेन्द्र गेहलोत, कक्षा १०वीं।
अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शाह दसवीं मैट्रिक उत्तीर्ण हैं।
राजगढ़ से भाजपा के अमरसिंह १२वीं।
खिलचीपुर के भाजपा के हजारीलाल दांगी १२वीं।
आष्टा से भाजपा के रघुनाथ सिंह मालवीय हायर सेकंडरी फेल
विदिशा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन १०वीं।
गंजबासौदा से भाजपा प्रत्याशी लीना जैन हायर सेकंडरी
शमशाबाद से भाजपा प्रत्याशी राजश्री सिंह हायर सेकंडरी
केवलारी विधानसभा चंद्रकला (बसपा) १०वीं।
राजनगर सीट से कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा १०वीं।

ये हैं मिडिल पास
गुन्नौर से कांग्रेस प्रत्याशी शिवदयाल बागरी, पवई से भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद लोधी, सारंगपुर से कांगे्रस की कला मालवीय, मुंगावली से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव, चंदेरी से कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान आठवीं पास हैं। कटंगी से कांग्रेस प्रत्याशी टामलाल सहारे सातवीं और नीमच से कांगे्रस के सत्यनारायण पाटीदार पांचवीं पास हैं। बुरहानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्करानंद महाराज छठवीं पास हैं।

न रयावली से प्रदीप लारिया, ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया, सारंगपुर से कुंवर कोठार, अशोक नगर से लड्डूराम कोरी, इंदौर ३ से आकाश विजयवर्गीय एमई (कारनेली मेलन यूनिवर्सिटी पिट्सबर्ग) इंजीनियर हैं। वहीं गोटेगांव से कैलाश जाटव आयुष चिकित्सक, पाटन से अजय विश्नोई विटनरी सर्जन और वारासिवनी से योगेंद्र निर्मल बीएएमएस हैं।

ये भी रण में: टीकमगढ़ से बसपा प्रत्याशी डॉ. विनोद राय एमडी, बीनागौद से निर्दलीय रश्मि सिंह एमबीबीएस और जावरा से निर्दलीय डॉ. हमीरसिंह राठौर एमबीबीएस और अंबाह से बसपा के सत्यप्रकाश सखरवार एलएलबी हैं।

Home / Bhopal / MP ELECTION 2018 : दो रिटायर्ड आइपीएस और विंग कमांडर भी आजमा रहे किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो