scriptMP ELECTION 2018 : चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पहले फेज में मतदान | mp election 2018 first phase voting | Patrika News
भोपाल

MP ELECTION 2018 : चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पहले फेज में मतदान

MP ELECTION 2018 : चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पहले फेज में मतदान शुरू

भोपालNov 18, 2018 / 01:21 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Photo election

MP ELECTION 2018 : चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पहले फेज में मतदान

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के पहले फेज में रविवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का मतदान हुआ। पहले चरण में फॉरेस्ट और पुलिस कर्मियो ने अपना मतदान दिया। वहीं दो बजे के बाद अन्य कर्मचारियों ने भी वोटिंग मशीन से अपने प्रत्याशी को वोट किया। वोटिंग के दौरान लाल परेड ग्राउंड में अव्यवस्था के चलते कर्मचारियों को धक्का मुक्की का भी सामना करना पड़ा।

Photo election

अव्यवस्था के बीच कर्मचारियों में दिखा गुस्सा

जानकारों का कहना था कि वोटिंग के लिए आयोग द्वारा ठीक से व्यवस्था नहीं की गयी। जिन्हे वोटिंग कराने के लिए प्रदेश के विभिन्न बूथों पर जाना है उनके लिए भी वोटिंग की सही व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि वोटिंग अव्यवस्था के बीच लोगों को घंटों धक्के खाने पड़े। इस दौरान मतदान करने आए कर्मचारियों का गुस्सा भी नजर आया। कर्मचारियों ने बताया कि घंटों बाद एसपी ने सुरक्षा कमान संभाली।

Photo election

ये है चुनावी कार्यक्रम

नोटिफिकेशन : 2 नवंबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 9 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 12 नवंबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख : 14 नवंबर
वोटिंग : 28 नवंबर
मतगणना: 11 दिसंबर

Home / Bhopal / MP ELECTION 2018 : चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पहले फेज में मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो