scriptमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव, कांग्रेस के लिए यह चुनाव करो या मरो की हालत, बोले सिंधिया | MP Election Do and Die for Congress says Jyotiradiya Scindia | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव, कांग्रेस के लिए यह चुनाव करो या मरो की हालत, बोले सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि अब भी नहीं जुटे तो फिर मुश्किल होंगे हालात

भोपालApr 17, 2018 / 04:02 pm

shailendra tiwari

scindia
भोपाल
मध्यप्रदेश का राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है। एक ओर भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद और उसके संभावित चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया है कि कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव करो या मरो का है। अगर अब भी नहीं जीते तो भविष्य में मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। ऐसे में जरूरी है कि पूरी कांग्रेस एक होकर चुनाव लड़े।
दरअसल, मध्यप्रदेश में मंगलवार का दिन पूरी तरह से राजनीतिक संभावनाओं का दिन बना हुआ है। भाजपा के नए संभावित प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की उम्मीद की जा रही है। संभावित दावेदारों में नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर और दूसरे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस राजनीतिक गर्मी के बीच में अपनी जगह और जमीन तलाश रही है। कांग्रेस सांसद और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से पोस्टर बॉय बनने की कोशिश कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम में कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव हमारे लिए आखिरी चुनाव जैसा है। हमारी स्थिति करो और मरो की है। हमें एक जुट होकर पूरा चुनाव लड़ना होगा। अगर हम यह चुनाव हार गए तो हमारी संभावनाओं पर विराम लग जाएगा। ऐसे में पूरी कांग्रेस को चुनाव ताकत के साथ लड़ने की जरूरत है।

चेहरे को लेकर अब भी विवाद की स्थिति
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का पोस्टर बॉय कौन होगा, इसको लेकर विवाद बरकरार है। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया पोस्टर बॉय बनना चाहते हैं, वहीं दूसरा खेमा कमलनाथ के लिए लगा हुआ है। ऐसे में विवाद की स्थित बनी हुई है। वहीं अब कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह भी अपनी नर्मदा परिक्रमा यात्रा से वापस आ गए हैं और जल्द ही राजनीतिक यात्रा पर निकल रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी नए संभावित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर कांग्रेस के भीतर अभी तक नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो