भोपाल

MP Loksabha 2024 News: कांग्रेस को झटकाः पूर्व महापौर, पार्षद सहित 300 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में

पूर्व महापौर सुनील सूद सहित 300 से अधिक पार्षद, पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता भाजपा ज्वाइन करेंगे, सभी ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा का समर्थन किया…।

भोपालApr 18, 2024 / 10:19 am

Manish Gite

मध्यप्रदेश में लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। 300 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में जा रहे हैं। वे गुरुवार को भाजपा की औपचारिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई जाएगी।
हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (suresh pachouri) के अब करीबी भी भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व महापौर रहे सुनील सूद (sunil sood) और वार्ड-7 की पार्षद प्रियंका मिश्रा, सुनील शर्मा सहित अन्य पार्षद और पूर्व पार्षद सहित 300 से अधिक कांग्रेस नेता बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। एक दिन पहले इन सभी ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत दे दिए हैं।
भोपाल में बुधवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता सुरेश पचौरी के आवास पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व महापौर सुनील सूद।
यह सभी नेता सुरेश पचौरी के आवास पर बुधवार शाम को पहुंचे थे। इस दौरान भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा (alok sharma) और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (sumit pachouri), अतुल शर्मा (atul sharma)भी मौजूद थे। इस दौरान इन नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को समर्थन दिया है। सुरेश पचौरी ने कहा कि दोनों ने बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताई है। उनकी बात पार्टी संगठन तक पहुंचा दी गई है।

आज नामांकन भरेंगे आलोक शर्मा

बताया जा रहा है कि यह सभी नेता गुरुवार को होने वाले भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के समक्ष बीजेपी ज्वाइन कर औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। बताया जाता है कि भोपाल के पूर्व महापौर सुनील सूद सुरेश पचौरी के समर्थक माने जाते हैं। पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस कारण उनकी बहू भी बीजेपी ज्वाइन कर रही हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / MP Loksabha 2024 News: कांग्रेस को झटकाः पूर्व महापौर, पार्षद सहित 300 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.