ग्रामीणों ने उम्मीदवारों का चयन भगवान भरोसे छोड़ दिया। यहां के हनुमान मंदिर में तीनों उम्मीदवारों के नाम की पर्ची डाली गई, जिसके बाद एक पर्ची निकाली गई, उसे ही प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। हनुमानजी के चरणों में रखकर जो पर्ची निकाली गई, उसमें बावड़िया कला के लाल सिंह गुर्जर का नाम था। उस मौके पर वहां उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने हंसी-खुशी बाकी उम्मीदवारों को भी राजी कर लिया। और इस तरीके से फंदा जिला पंचायत के वार्ड 12 से लाल सिंह गुर्जर को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसमें जमुनिया के नरेंद्र मीना और डंगरौली के बृजेश मीणा ने भी खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी।