scriptसांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मंत्री को बताया ‘रावण’, कांग्रेस बोली- ओछी मानसिकता का प्रमाण | MP pragya thakur told former minister ravan | Patrika News

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मंत्री को बताया ‘रावण’, कांग्रेस बोली- ओछी मानसिकता का प्रमाण

locationभोपालPublished: Oct 21, 2021 09:35:02 pm

Submitted by:

Faiz

साध्वी प्रज्ञा ने बयान भोपाल के गणेश चौक टीला जमालपुरा में महाआरती में शामिल होने के बाद सभा में ब्यावरा के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी और भोपाल के ही विधायक पी.सी.शर्मा पर दिया था।

News

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मंत्री को बताया ‘रावण’, कांग्रेस बोली- ओछी मानसिकता का प्रमाण

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। साध्वी प्रज्ञा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बीच शुरु हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा के अलावा कांग्रेस के ब्यावरा के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी पर भी टिप्पणी की है।


अपने संबोधन के साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि महिला की इज्जत, सम्मान करना कांग्रेसी नहीं जानते। एक कांग्रेसी नेता (विधायक) मुझे लेकर दे रहे थे कि, साध्वी का पुतला नहीं वे आएंगी, तो उन्हें जिंदा जला देंगे। मुझे तो जला नहीं पाए, दो-तीन माह बाद वो खुद भगवान को प्यारे हो गए। मैं कहती हूं, ऐसे काम ही क्यों करते हो जिससे आपके लोग, स्वजन दुखी हों। मत करो आपके स्वजनों को दुखी।


बता दें कि, करीब दो साल पहले दिवंगत विधायक ने साध्वी के विवादित बयान पर बयान दिया था कि, वे ब्यावरा आईं तो उनका पुतला नहीं उन्हें जिंदा जला देंगे। उन्होंने कहा कि, साधु कभी नहीं मरते, जला दो। पिंडदान भी कर दो तो भी नहीं मरते। जो भी ऋण रहता है वो आत्मा और राष्ट्र का रहता है। हमारे मरने की खुशी मत मनाना न ही करना, हम तो मरकर भी जिंदा रहंगे, कब्र में भी महफूज नहीं रहने देंगे। उन्होंने नर्मदा जी पर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि, काले मन का व्यक्ति अगर नर्मदा मैया की परिक्रमा कर ले और उसका मन साफ न हो तो, इसमें किसकी गलती है। सांसद ने कहा कि, मैंने सलाह दी थी कि नर्मदा मैया के जल से मन को साफ कर लो तो काले मन के व्यक्तियों को बुरा लग गया।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव के रण में सीएम शिवराज का पलटवार, कमलनाथ को दवाब दिया- ‘हां मैं एक्टर हूं, मोदी जी डायरेक्टर’


ब्राह्मण कुल में जन्म लिया तो रावण मत बनो, वरना जला दिए जाओगे

https://www.dailymotion.com/embed/video/x850985

भोपाल विधायक पी.सी.शर्मा पर निशाना साधते हुए साध्वी ने कहा कि, यहां एक शर्मा विधायक है, उसका बुढ़ापा आ गया लेकिन सच बोलना उसने नहीं सीखा। अरे ब्राह्मण कुल में अगर जन्म लिया है तो ब्राह्मण बनो, रावण मत बनो। रावण बनोगे तो रामजी क्या करेंगे? रावण बनोगे और महिला का अनादर करोगे तो जैसे सीता मां को लाने राम को रावण का वध करना पड़ा था, तुम्हारा भी वध करना पड़ेगा। तुम्हारे प्रपंच करने से कुछ नहीं होगा। तुम प्रपंच कर थोड़े देर की शान-शौकत दिखा लोगे, लेकिन हकीकत ये है कि ‘जो जस करहि जस फल चाखा’ यानी, जो जैसे कर्म करेगा, वैसा फल जरूर मिलेगा।


ब्यावरा विधायक ने हाल ही में बताया था राक्षसी प्रवृत्ति की महिला

नर्मदा परिक्रमा को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध कर रहे कांग्रेसियों के बीच ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा था कि, सांसद प्रज्ञा ठाकुर कतई भी साध्वी नहीं लगती, ये तो राक्षसी प्रवृत्ति की महिला है। ऐसी महिला को पार्टी से बाहर करना चाहिए और कठोर कार्रवाई करना चाहिए। आए दिन अनरगल टिप्पणी करती रहती है। सैंकड़ों लोगों ने मां नर्मदा की परिक्रमा की है। उन्हें सभी को साध्वी ने पापी बताया, जबकि मां नर्मदा के दर्शन मात्र से लोगों के पाप नष्ट हो जाते हैं। लेकिन उन्हें पापी बताकर साध्वी क्या साबित करना चाहती है।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव के रण में कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में एक भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं, कांग्रेस को पढ़ाते हैं राष्ट्रवाद

 

ओछी मानसिकता का प्रमाण

दिवंगत ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी के बेटे डॉ. विश्वनाथ दांगी ने इस संबंध में कहा कि, ऐसी बातें करने वाली बीजेपी सासंद प्रज्ञा ठाकुर की ओछी मानसिकता का पता चलता है। वे खुद को साध्वी कहती हैं, लेकिन उनमें साधु-संतों जैसा कोई गुण नहीं है। अगर साध्वी को अपने पाप धोना है, तो नर्मदाजी के दर्शन करें, स्नान करें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8501yg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो