प्रदेश में बुधवार को भोपाल समेत सागर, रायसेन, दमोह, नौगांव, सीधी, खजुराहो, बैतूल और जबलपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को पन्ना, सागर, छतरपुर, दमोह, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, रीवा, सतना, नरसिंहपुर, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।