scriptMp Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओले-बारिश…. | Mp Weather: The mood of the weather will change again, hail-rain in th | Patrika News
भोपाल

Mp Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओले-बारिश….

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

भोपालDec 26, 2021 / 04:08 pm

Hitendra Sharma

patrika_mp.jpg

भोपाल. उत्तर भारत में वर्फबारी के चलते प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच फिर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वही रविवार को प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सोमवार से तीन दिन तक हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है।

प्रदेश के जिलों में बारिश और ओले गिरने कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। प्रदेश में रविवार दोपहर से ही बादल छाने लगे हैं। मौसम का मिजाज बदलने से अगले 6 घंटे में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।आज फिर एक बार मौसम में तब्दीली देखी जा रही है। मौसम में ये तब्दीली देश के अन्य राज्यों में भी हुई है। इस समय पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो चुकी है और इस बर्फबारी के बीच बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

image_2021-12-26_160007.png

29 दिसंबर तक बारिश
बताया जा रहा है कि 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वही मध्य प्रदेश के मालवा अंचल इंदौर के साथ भोपाल, होशंगाबाद संभागों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागो के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे इंदौर एवं उज्जैन सम्भागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष सम्भागों के जिलों में सामान्य रहें। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6डिग्री सेंटीग्रेड नौगांव में दर्ज किया।

Home / Bhopal / Mp Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओले-बारिश….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो