भोपाल

घर पर जमा कर लें पानी, 2 दिन तक आपके घरों में नहीं आएगा पानी

सुधार कार्य में लगभग 36 घण्टे का समय लग सकता है….

भोपालMay 27, 2022 / 12:45 pm

Ashtha Awasthi

Narmada water

भोपाल। नर्मदा जल प्रदाय परियोजना से शुक्रवार और शनिवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। शु₹वार को सुबह शाम दोनों समय जबकि शनिवार को सुबह की जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। परियोजना से जुड़ी बिजली लाइन आंधी की वजह से बंद हुई। जिसके चलते पंप नहीं चल पाए और पानी टंकी तक नहीं पहुंच पाएगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जहानपुर के पास 132 केवी एचटी लाइन के 05 टावर गिर गए। जिसके कारण हिरानी स्थित नगर निगम की नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पम्प हाउस पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। सुधार कार्य में लगभग 36 घण्टे का समय लगना अनुमानित है।

यहां नहीं आएगा पानी

नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा क्षेत्र। मानव संग्रहालय उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किये जाने वाले क्षेत्र। जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कालोनी, वसुंधरा कॉलोनी पूर्ण क्षेत्र। एमपी नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआई कॉलोनी, बोगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कॉलोनी, मोमेनपुरा क्षेत्र।

बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेन्द्र नगर, सेमरा उच्च स्तरीय टैंक, चांदबड़ क्षेत्र। नवीन नगर, डी ग्राउंड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जनता क्वार्टर, शहंशाह गार्डन उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र। गौतम नगर क्षेत्र, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर-ए, बी एवं अभिरूचि परिसर, पदमनाभम नगर, विकास नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविन्द गार्डन, विकास नगर, अन्ना नगर के क्षेत्र। बावड़ियाकला, मिसरोद, रोहित नगर, इण्डस टाउन, सुरेन्द्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, सेंचुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-ए, 9-बी, मेहष्मी, अरविन्द विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर क्षेत्र।

पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समन्वय नगर, अवधपुरी क्षेत्र, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर (4-ए, 4-बी, 4-सी) क्षेत्र। आनन्द नगर, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर, बिजली कालोनी, गदियापुरा, जे.पी.कालोनी, अशोक विहार, मानव विहार, बाल विहार, सूर्या कालोनी, रतनागिरी, कालीवाड़ी, 50, 60 एवं 100 क्वार्टर, सोनागिरी सेक्टर (ए, बी, सी) प्रकाश नगर, इन्द्रपुरी सेक्टर (ए, बी, सी) सतनामी नगर, राजीव नगर सेक्टर-ए, अर्जुन नगर, भारत नगर (जेके रोड) नरेला शंकरी, छत्तीसगढ़ लेबर कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र। अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, गोविन्दपुरा एरिया, कोलुआ, झील नगर, सेमरा, कैलाश नगर। जोन क्रमांक – 19 कटारा हाउसिंग बोर्ड पूर्ण क्षेत्र, छात्रावास।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.