scriptनौगांव में 49 तो खजुराहो में तापमान 48 पार | Naugaon 49 and temperature in Khajuraho 48 degree | Patrika News
भोपाल

नौगांव में 49 तो खजुराहो में तापमान 48 पार

ग्वालियर में 47.8 डिग्री के साथ टूटा 72 साल का रेकॉर्ड

भोपालJun 11, 2019 / 08:39 am

Pushpam Kumar

news

Mausam

भोपाल. प्रदेश अब तक की सबसे तेज गर्मी के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश के कई हिस्से तीव्र लू तो अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं। सोमवार को इस सीजन के सारे रेकॉर्ड तोड़ते हुए नौगांव में तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में इस सीजन में अब तक किसी भी शहर में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। वहीं खजुराहो में भी तापमान 48.4 पर रहा तो ग्वालियर में 47.8 डिग्री के साथ 72 साल का रेकॉर्ड टूट गया। यहां 1947 में इससे अधिक 48.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

उमस और गर्म हवाओं से नहीं मिल सकी राहत
भोपाल. राजधानी में पश्चिमी गर्म हवाओं का दौर जारी है। एक दिन पहले गर्मी का रेकॉर्ड आंकड़ा छूने के बाद सोमवार को पारे में 0.9 डिग्री की गिरावट हुई, पर लू के थपेड़ों और उमस से राहत नहीं मिली। सुबह से निकली तीखी धूप ने लोगों को दिनभर परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 घंटों में गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं।

रविवार की तरह सोमवार की सुबह भी तेज धूप से हुई। दस बजे तक गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। ऐसा लगा कि मानो अधिकतम तापमान का रेकॉर्ड एक बार फिर ध्वस्त होगा, पर शाम साढ़े चार बजे चली हवाओं ने पारे की रफ्तार को कुछ थाम लिया। इससे दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.3 डिग्री एवं रविवार के मुकाबले 0.3 डिग्री अधिक था।

भीषण गर्मी से मौत!
बिलखिरिया क्षेत्र में गर्मी के कारण मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक थाने के पास झाडिय़ों में 50-55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में आशंका है कि मौत की वजह तेज गर्मी हो सकती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Home / Bhopal / नौगांव में 49 तो खजुराहो में तापमान 48 पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो