भोपाल

एक तरफ 7 हजार करोड़ का कर्ज, दूसरी तरफ मंत्रियों के लिए नई कारें और हेलिकाप्टर खरीदने की तैयारी

New cars and helicopters for ministers in MP- एमपी में राज्य सरकार अपने मंत्रियों के लिए नई कार खरीदने की तैयारी कर रही है

भोपालMar 27, 2024 / 10:00 pm

deepak deewan

सरकार एक हेलिकाप्टर भी खरीद रही है

New cars and helicopters for ministers in MP – एमपी में राज्य सरकार अपने मंत्रियों के लिए नई कार खरीदने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ढाई दर्जन नई कार खरीदी जा रहीं हैं। इसी तरह सरकार एक हेलिकाप्टर भी खरीद रही है जिसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इधर राज्य सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से नया कर्ज भी ले रही है।
राज्य में मंत्रियों के काफिले के लिए कार की जरूरत है। दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों के लिए भी नई कार चाहिए। इसके साथ ही सीएम के काफिले के लिए एक कार की जरूरत है। नई कार खरीदने की प्रक्रिया आचार संहिता के पहले ही शुरु कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें—’झांसी की रानी’ के पक्ष में सिंधिया, कांग्रेस पर भड़के, किया जोरदार कमेंट

मंत्रियों के काफिले के लिए इनोवा क्रिस्टा कार खरीदने का प्रस्ताव है। राज्य सरकार अपने मंत्रियों के लिए पिछले तीन साल में डेढ़ दर्जन नई कार खरीद चुकी है।
कारों के नए बेड़े के साथ प्रदेश में नया हेलिकाप्टर भी आनेवाला है। हेलिकाप्टर खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट (इओआइ) जारी कर दी गई है। प्रदेश में ऐसा हेलिकाप्टर खरीदा जाएगा जोकि अंधेरे में टैकआफ और रात मे ही लैंड भी कर सके। राज्य सरकार करीब 10 यात्रियों की क्षमता वाला हेलिकाप्टर लेने पर विचार कर रही है।
इधर प्रदेश सरकार को एक बार फिर कर्ज लेना पड़ रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जरिए यह कर्ज लिया जाएगा। इस बार प्रदेश सरकार 7 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है।
गौरतलब है कि सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। 31 मार्च 2023 को प्रदेश पर कुल 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था जोकि अब 3 लाख 75 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है।

Home / Bhopal / एक तरफ 7 हजार करोड़ का कर्ज, दूसरी तरफ मंत्रियों के लिए नई कारें और हेलिकाप्टर खरीदने की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.