scriptदुर्घटना होने पर पुलिस, कलेक्टर और अस्पताल सभी को एक साथ मिलेगा मैसेज | new facility launched in 108 call center | Patrika News
भोपाल

दुर्घटना होने पर पुलिस, कलेक्टर और अस्पताल सभी को एक साथ मिलेगा मैसेज

जिकित्जा हेल्थ केयर ने 108 कॉल सेंटर में शुरू की नई सुविधा

भोपालApr 14, 2019 / 07:41 am

Bharat pandey

NEWS

दुर्घटना होने पर पुलिस, कलेक्टर और अस्पताल सभी को एक साथ मिलेगा मैसेज

भोपाल। बीते साल दिसंबर में मिसरोद के पास एक यात्री बस पटल गई थी। इस घटना में एक दर्जने से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें 108 एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ इतने घायल जब हमीदिया अस्पताल पहुंचे तो वहां हडक़ंप की स्थिति बन गई। इतने घायलों के लिए ना तो स्ट्रेचर मिले ना ही इमरजेंसी में जगह। ऐसे में घायलों को भर्ती करने में ही एक घंटा लग गया।

सिर्फ ये घटना ही नहीं हर महीने कई बार शहर में ऐसे हालात बनते हैं जब घायलों को इस तरह से परेशान होना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को इस तरह की अव्यवस्था का शिकार ना होना पड़े इसके लिए जिकित्जा हेल्थ केयर ने अब नई सुविधा शुरू की है। दरअसल कंपनी द्वारा अब 108 कॉल सेंटर पर आने वाले कॉल को दो केटेगिरी सिग्निफिकेंट और नॉन सिग्निफिकेंट में बांटा जाएगा। कॉल सेंटर पर जब किसी घटना में दो या ज्यादा घायल होंगे तो उन्हें सिग्निफिकेंट माना जाएगा। इसके साथ ही कलेक्टर, संबंधित पुलिस थाने के साथ ही अस्पताल को भी मैसेज कर सूचना पहुंच जाएगी। इससे सभी विभाग अलर्ट हो जाएंगे और व्यवस्थाएं हो जाएंगी।

यह होगा फायदा
उदाहरण के लिए कोई घटना होती है जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल होते हैं। मौजूदा व्यवस्था में 108 इन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच जाती है। अचानक मरीज पहुंचने की स्थिति में अस्पताल में अफरातफरी मच जाती है। अगर अस्पताल प्रबंधन को पहले ही इसकी सूचना होगी कि इतनी संख्या में घायल आ रहे हैं तो वह ऑफिस स्टाफ से लेकर डॉक्टर सभी को पहले से ही अलर्ट पर रखेगा। यही स्थिति अन्य विभागों में भी होगी।
तीन महीने में 194 मामले
अगर भोपाल जिले की बात करें तो यहां हर महीने 60 से 65 घटनाएं ऐसी होती हैं जिनमें दो या ज्यादा लोग घायल होते हैं। अकेले मार्च माह में ही 71 घटनाएं हो चुकी है। वहीं इस साल की शुरूआती तीन महीनो में कुल 12847 कॉल आए जिसमें से 194 सिग्निफिकेंट कॉल थीं।

नई व्यवस्था से घटना के दौरान खासा फायदा होगा। सभी विभागों को एक साथ सूचना मिल जाने से राहत कार्य समय पर शुरू हो जाएंगे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों को समय से इलाज मिलेगा।
जितेन्द्र शर्मा, प्रोजेक्ट हेड, जिकित्जा हेल्थ केयर

आंकड़े
कॉल – जनवरी – फरवरी – मार्च – कुल
सिग्निफिकेंट – 65 – 58 – 71 – 194

नॉन सिग्निफिकेंट- 4401- 3944-4108- 12653

Home / Bhopal / दुर्घटना होने पर पुलिस, कलेक्टर और अस्पताल सभी को एक साथ मिलेगा मैसेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो