भोपाल. एक सितंबर से लागू हो रहे केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट (संशोधित) 2019 में अब डीलर को वाहन बेचते वक्त उसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ नंबर प्लेट भी लगानी होगी। इसी के बाद वाहन शोरूम से बाहर होगा। ऐसा नहीं करने पर संबंधित डीलर पर वाहन के वार्षिक कर का 15 गुना जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं, यदि वाहन स्वामी बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन घर लाता है तो उससे वार्षिक टैक्स का पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा। परिवहन आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव ने नए कानून पर प्रदेश के सभी आरटीओ, डीलर्स और वाहन मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।