scriptबैरागढ़ में तीन पत्ती खेलती नौ महिलाएं गिरफ्तार | nine gamblers Women arrested | Patrika News
भोपाल

बैरागढ़ में तीन पत्ती खेलती नौ महिलाएं गिरफ्तार

बैरागढ़ में एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था जुआ, इनमें से तीन महिलाएं हाईप्रोफाइल परिवार की हैं

भोपालMar 12, 2015 / 09:20 pm

मनीष गीते

gamblers

gamblers

भोपाल। बैरागढ़ थाना पुलिस ने तीन पत्ती (जुआ) खेलते हुए नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं हाई-प्रोफाइल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन्हें तीन पत्ती खेलने का बेहद शोक है। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से छह हजार रुपए जब्त किए हैं।

टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पीछे एक किराए के मकान में जुआ खेला जा रहा है।

सूचना के बाद पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ दबिश देकर 9 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इन महिलाओं को तीन पत्ती खेलने का बेहद शौक है। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के नाम पुष्पा आहूजा, भावना साधवानी, मोना चंदवानी, सुशीला ललवानी, भगवती वासवानी, मधु ललवानी, लक्ष्मी गोसवानी, कनिका आसवानी, और आशा आड़वाणी बताए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो