भोपाल

चलने लगी है उत्तरी-पश्चिमी हवा, कल से अचानक बदलेगा मौसम, रहें सावधान

– वापस लौट आई ठंड…

भोपालMar 04, 2021 / 01:09 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मौसम अपने अलग-अलग (weather forecast) रंग दिखा रहा है। राजधानी भोपाल में बीते दिन मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। दिन में धूप (weather update) तो निकली लेकिन तेजी कम रही। वहीं शाम होते-होते लोगों को हल्की ठंडी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से रात में फिर से हल्की सर्दी लौट आई है।

जानिए क्या रहा तापमान

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान (31.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं ग्वालियर शहर में 4 दिन पहले तक रात का पारा 17.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पिछले वर्ष 3 मार्च को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

धूप के तेवर होंगे तीखे

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा लेकिन सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। इससे मार्च के आखिरी या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से भयंकर गर्मी पड़ने लगेगी। साथ ही इस दौरान उमस भी बढ़ जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.