scriptवैक्सिनेशन केन्द्रों पर अब दूसरा डोज लगवाने वालों की भीड़ | Now the crowd of those who get the second dose at the vaccination cent | Patrika News
भोपाल

वैक्सिनेशन केन्द्रों पर अब दूसरा डोज लगवाने वालों की भीड़

– पांच दिन में सात लाख लोगों का हुआ संपूर्ण वैक्सिनेशन- पिछले दस माह में औसत दो लाख 22 हजार लोगों को पहला और दूसरा डोज 75 हजार को- इस माह से बढ़ी वैक्सिनेशन के दूसरे डोज की गति, पांच दिन में लगा 7 लाख लोगों को दूसरा डोज

भोपालOct 19, 2021 / 10:08 pm

Ashok gautam

vaccination

vaccination


भोपाल। वैक्सिनेशन केन्द्रों पर अब दूसरा डोज लगवाने वालों की भीड़ बढऩे लगी है। पिछले पांच दिनों के वैक्सिनेशन का रिकार्ड देखा जाए तो सात लाख लोगों ने दूसरा डोज और सिर्फ 84 हजार लोगों ने पहला डोज लगवाया है। 14 अक्टूबर को 4 करोड 90 लाख से अधिक लोगों को पहला और 1 करोड़ 68 लाख से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया गया था। यह स्थिति पिछले एक माह से इसी तरह से बनी हुई है। वैसे भी प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाना है।
पिछले सात माह में वैक्सिनेशन के पहले डोज की स्थिति देखी जाए तो 16 जनवरी से अब तक हर दिन औसत दो लाख 22 हजार लोगों को पहला डोज प्रति दिन लगाया गया है। वहीं दूसरे डोज की स्थिति में 75 हजार लोग को रोज के हिसाब से लगाया गया है। लेकिन अब यह देखा जा रहा है कि पहला डोज लगवाने के लिए काफी कम लोग वैक्सिनेशन केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी भी प्रदेश में करीब दो करोड़ लोगों को पहला डोज लगाया जाना है। इन लोगों को दूसरा डोज लगवाने में अभी करीब एक साल का समय लगेगा। इधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सौ फीसदी लोगों को वैक्सिनेशन तक लगातार अभियान चलााया जाएगा।


वैक्सिनेशन में युवा आगे
वैक्सिनेशन कराने के मामले में युवा अभी भी आगे हैं। अभी तक 6 करोड़ 67 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिसमें अकेले चार करोड़ 13 लाख 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। जबकि सबसे कम वैक्सीन लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हैं। जिनकी संख्या करीब 94 लाख के आस पास है।
—–
फैक्ट फाइल (19 अक्टूबर की स्थिति में )
फैक्ट फाइल —मप्र का
– कुल वैक्सिनेशन —-656781030
– पहला डोज —-49176908
– दूसरा डोज —17604122
——
पुरूष –35288686
महिला–31478477
——-
18 से 44 आयु वर्ग के –41373634
45 से 60 आयु वर्ग के–15950070
60 आयु वर्ग के—–9457326 कान्हां के

Home / Bhopal / वैक्सिनेशन केन्द्रों पर अब दूसरा डोज लगवाने वालों की भीड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो