scriptअमेरिका करेगा सबसे बड़ा दिवाली सैलिब्रेशन, 1200 भारतीय मूल के लोग होंगे शामिल | biggest celebration of diwli in america, 1200 indian NRI will participate | Patrika News
विदेश

अमेरिका करेगा सबसे बड़ा दिवाली सैलिब्रेशन, 1200 भारतीय मूल के लोग होंगे शामिल

दिवाली की चमक धमक और पटाखों की गूंज ना केवल भारत में बल्कि अब अमेरिका
में भी दिखाई और सुनाई देगी। और इस बार अमेरिका में यह भारतीय त्यौहार बहुत
बड़े स्तर पर किया जाएगा। जिसमें करीब 1200 भारतीय मूल के लोग शामिल
होंगे।

Nov 04, 2015 / 02:07 pm

barkha mishra

दिवाली की चमक धमक और पटाखों की गूंज ना केवल भारत में बल्कि अब अमेरिका में भी दिखाई और सुनाई देगी। और इस बार अमेरिका में यह भारतीय त्यौहार बहुत बड़े स्तर पर किया जाएगा। जिसमें करीब 1200 भारतीय मूल के लोग शामिल होंगे।

अमेरिका में प्रभावशाली सांसदों, राजनयिकों और प्रमुख भारतीय मूल के अमेरिकियों समेत करीब 1200 लोग यूएस कैपिटोल पहुंचने वाले है। यह सभी किसी बिजनेस ​मीटिंग या राजनीतिक दौरे के लिए नही बल्कि अमरिका में अब तक के सबसे बड़े दिवाली सैलिब्रेशन का हिस्सा बनने जा रहे है। भारत और भारतीय मूल के अमेरिकियों पर कांग्रेस के कौकस द्वारा यूएस कैपिटोल पर आयोजित तीसरे वाषिर्क दिवाली कार्यक्रम में देशभर से शीर्ष सामुदायिक संगठन जुड़ रहे हैं।

सांसद अमी बेरा के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस तीसरे वाषिर्क कार्यक्रम में देशभर से सांसद, वकील, संगठन उस योगदान को परिलक्षित करने के लिए जुटेंगे जो दक्षिण एशियाई समुदाय ने कारोबार, प्रौद्योगिकी , स्वास्थ्य , कला और अन्य क्षेत्रों में किया है। बेरा वर्तमान कांग्रेस में एकमात्र भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं और वह सांसद जार्ज होल्डिंग के साथ कांग्रेसनल कौकस के सह अध्यक्ष हैं।

Home / world / अमेरिका करेगा सबसे बड़ा दिवाली सैलिब्रेशन, 1200 भारतीय मूल के लोग होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो