scriptराजधानी में खुला शो-प्लांट्स बैंक, सजावट के लिए यहां मिलते हैं नि:शुल्क पौधे | Open show-plants bank in madhy pradesh | Patrika News
भोपाल

राजधानी में खुला शो-प्लांट्स बैंक, सजावट के लिए यहां मिलते हैं नि:शुल्क पौधे

पर्यावरण संरक्षण के लिए रिटायर्ड ट्रैनिंग सुप्रीडेंट की पहल, सामाजिक कार्यक्रम के दौरान घर को सजाने के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करा देते हैं शो-प्लांट्स

भोपालApr 06, 2018 / 12:21 pm

Kuldeep Saraswat

show-plants bank

भोपाल। उम्र 78 साल, लेकिन पर्यावरण के प्रति इतना प्रेम कि रोज सुबह उठकर सोनोगिरी सी सेक्टर के स्व. पुरूपोत्तम गौर पार्क पहुंच जाते हैं। पार्क में यह न केवल दूसरों को स्वस्थ रखने के लिए योग की क्लास लेते हैं, बल्कि हरियाली को बचाने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण भी करते हैं। पार्क के किस पौधे को कब कौन से खाद देनी है? गोविंदपुरा आईटीआई से रिटायर्ड ट्रैनिंग सुप्रीडेंट इंदर सिंह को सब पता है।

रिटायर्ड अफसर इंदर सिंह ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए सोनागिरी में एक अनौखी पहल की है। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए इन्होंने शो-प्लांट्स को बैंक बनाया है। जब भी किसी को शादी समारोह या सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम के दौरान घर को सजाने के लिए शो-प्लांट्स की जरूरत होती है इंदर सिंह नि:शुल्क उपलब्ध करा देते हैं। कार्यक्रम के बाद शो-प्लांट बापस भी करना पड़ता है, फिलहाल इनके शो-प्लांट्स बैंक में 50 पौधों के गमले हैं।

news

400 से 500 रुपए तक के पौधे

शो-प्लांट्स बैंक में सभी पौधे अलग-अलग तरह के हैं। इन पौधों में कई तो एेसे हैं जो बाजार में 300 से 500 रुपए में मिलते हैं। इंदर सिंह बताते हैं कि होम गार्डन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। हरियाली खत्म हो रही है, लोग प्रकृति के नजदीक जाना चाहते हैं, लेकिन प्रकृति का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। एेसे में इस तरह की पहल लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का एक माध्यम हो सकती है।

बैंक में कौन-कौन से प्लांट्स

शो-प्लांट्स बैंक में गेंदा, लीली, सनफ्लॉवर, गुलाब, गैलारडिया, पोरचूलाका, झिनिया, कॉसकॉम्ब, डलिया आदि के पौधे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के सीजन में इन पौधों से अपने घर को सजाने पर एक सुकून सा मिलता है। पक्के मकान में रहने के बाद भी एेसा लगता है, जैसे हम प्रकृति से दूर नहीं, बल्कि प्रकृति के नजदीक हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए इस तरह के प्रयास सभी को करना चाहिए।

Home / Bhopal / राजधानी में खुला शो-प्लांट्स बैंक, सजावट के लिए यहां मिलते हैं नि:शुल्क पौधे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो