scriptmp nikay chunav 2022: ग्वालियर चंबल अंचल के लोगों को नेताजी से बिजली, सड़क नहीं बल्कि ‘बंदूक’ चाहिए | People of Gwalior Chambal zone need gun from Netaji not electricity an | Patrika News
भोपाल

mp nikay chunav 2022: ग्वालियर चंबल अंचल के लोगों को नेताजी से बिजली, सड़क नहीं बल्कि ‘बंदूक’ चाहिए

ग्वालियर चंबल अंचल में बंदूक का क्रेज लोगों में ऐसा चढ़ा है कि हर कोई इस शौख को पूरा कर लेना चाहता है। बताते हैं कि इस इलाके के करीब 80 प्रतिशत घरों में आपको बंदूक मिल जाएगी। अब लिहाजा निकाय चुनाव का मौका है तो जनता नेताजी से गुहार लगा रही है कि बिजली, पानी नहीं बस बंदूक का लाइसेंस चाहिए।

भोपालJun 24, 2022 / 09:04 pm

Roopesh Kumar Mishra

bandook.jpg

मध्यप्रदेश का ग्वालियर चंबल अंचल अपनी एक अलहदा पहचान रखता है। यहां की खासियत ये है कि घर- घर में कुछ मिले या न मिले लेकिन बंदूक लगभग हर घरों में मिल जाएगी। कुलमिलाकर बंदूक को अब यहां स्टेटस सिंबल से जोड़ दिया गया है। और अब तो लोगों को बंदूक के लाइसेंस की चाह इतनी बढ़ गई है की निकाय चुनाव में जनता नेता जी से बिजली, पानी और सड़क नहीं चाह रहें बल्कि चाह रहे हैं कि नेताजी उनको बंदूक का लाइसेंस दिलवा दें।

बिजली, सड़क नहीं बंदूक चाहिए

ग्वालियर चंबल अंचल में बंदूक का क्रेज लोगों में ऐसा चढ़ा है कि हर कोई इस शौख को पूरा कर लेना चाहता है। बताते हैं कि इस इलाके के करीब 80 प्रतिशत घरों में आपको बंदूक मिल जाएगी। अब लिहाजा निकाय चुनाव का मौका है तो जनता नेताजी से गुहार लगा रही है कि बिजली, पानी नहीं बस बंदूक का लाइसेंस चाहिए। दिलचस्प बात तो ये है कि नेताजी भी दिल खोल कर जनता के लिए बंदूक के लाइसेंस की अनुसंशा कर रहे हैं। छुटभैये से लेकर दिग्गज नेता तक लोगों के लिए बंदूक लाइसेंस की अनुशंसा कर रहे हैं।

बंदूक से लेकर तबादले का तक का ऑफर

निकाय चुनाव में जनता को ऱिझाने के लिए अब तरह- तरह के वादे भी किए जा रहे हैं। चर्चा है की गांवों में उम्मीदवार बंदूक के लाइसेंस बनवाने से लेकर तबादले जैसे लोकलुभावने ऑफर दे रहे हैं। खैर चुनाव आयोग भी ऐसे लोगों पर पैनी निगाहें बनाए हुए है। क्योंकि चुनाव में नेताजी किसी कीमत पर जनता की नब्ज पकड़ना चाह रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो