scriptविदेशों में बैठे लोग वहीं से अपनों के अंतिम संस्कार में हो सकेंगे शामिल | People sitting abroad will be able to attend last rites from there | Patrika News
भोपाल

विदेशों में बैठे लोग वहीं से अपनों के अंतिम संस्कार में हो सकेंगे शामिल

सौगात: संत नगर में बन रहा पगड़ी रस्म हॉल और विश्राम घाट

भोपालJan 23, 2020 / 08:15 am

KRISHNAKANT SHUKLA

विदेशों में बैठे लोग वहीं से अपनों के अंतिम संस्कार में हो सकेंगे शामिल

विदेशों में बैठे लोग वहीं से अपनों के अंतिम संस्कार में हो सकेंगे शामिल

संत हिरदाराम नगर. इस साल 2020 के आखिरी माह तक संत नगर के रहवासियों को दो बड़ी सौगाते मिलेगी। दो साल से चल रहा संत नगर के यथा शक्ति धाम विश्राम घाट का निर्माण लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं लंबे समय से की जा रही मांग के बाद दो करोड़ की लागत से पगड़ी रस्म हाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

दरअसल, संत नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा पगड़ी रस्म हाल के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसके लिए गैस राहत कार्यालय की जगह चिन्हित कर दी गई और महापौर आलोक शर्मा द्वारा विगत दिनों भूमिपूजन कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

इधर, बैरागढ़ विश्राम घाट का निर्माण कार्य विगत दो साल से चल रहा है। इसके लिए महापौर ने सात करोड़ की घोषणा की थी। जिसके पहले चरण में तीन लाख रुपए खर्च किए गए हैं। अब दूसरे चरण में चार लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इन दोनों को इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा।


वीडियों कॉन्फें्रस की मिलेगी सुविधा

कई बार विदेशों में मौजूद लोग अपनी किसी नजदीकी व्यक्ति के निधन पर उसके अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंच पाते, लेकिन अब संत नगर का हाइटेक विश्राम घाट तैयार होने जा रहा है, जिसमें होने वाले अंतिम संस्कार में विदेश में रह रहे उनके परिजन और करीबी भी शामिल हो पाएंगे। ऑनलाइन व्यवस्था होने से विदेशों में बैठे लोग अपनों के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। जल्द ही कैमरे, सर्वर व वीडियों कॉन्फें्रस की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा यहां पर विद्युत शवदाह गृह भी बनाया जाएगा।

पगड़ी रस्म हॉल का चल रहा निर्माण कार्य

– पगड़ी रस्म हॉल दो करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है, विश्राम घाट का निर्माण कार्य चल रहा है जिस पर सात करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में तीन करोड़ रुपए से निर्माण किया गया है।
आलोक शर्मा, महापौर

विश्राम घाट का निर्माण कार्य आखिरी चरण में

– सात करोड़ की लागत से विश्राम घाट का विकास कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में यहां टीनशेड प्रार्थना स्थल बनाए गए हैं। जल्द ही पूरा विश्रामघाट विकसित करने की योजना है। लगातार यहां पर काम किया जा रहा है।
अशोक मारण, स्थानीय पार्षद

दो मंजिला होगा पगड़ी रस्म हॉल

संत नगर में बन रहे इस पगड़ी रस्म हॉल के लिए दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। जिसमें पहले चरण में 50 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इस पगड़ी रस्म हॉल को दो मंजिला बनाया जाएगा। नीचे पगड़ी रस्म होगी। दूसरी मंजिल पर महिलाओं की बैठक की जगह होगी। पगड़ी रस्म स्वर्गीय नानकराम वाधवानी के नाम से जाना जाएगा।

Home / Bhopal / विदेशों में बैठे लोग वहीं से अपनों के अंतिम संस्कार में हो सकेंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो