scriptपत्रिका गाइड ….. राज्य में पेसा एक्ट लागू, सशक्त होंगी ग्रामसभाएं | PESA Act will be implemented in the state, Gram Sabhas will be empower | Patrika News
भोपाल

पत्रिका गाइड ….. राज्य में पेसा एक्ट लागू, सशक्त होंगी ग्रामसभाएं

त्रिका गाइड के जरिए आप भी जानिए

भोपालDec 05, 2021 / 12:50 am

दीपेश अवस्थी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पेसा एक्ट लागू करने का एलान किया। इसी के साथ ही राज्य में पेसा एक्ट लागू हो गया। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। पेसा एक्ट लागू होने के बाद क्या-क्या बदलाव आएगा। पत्रिका गाइड के जरिए आप भी जानिए –
– पेसा एक्ट लागू होने से ग्राम सभाएं सशक्त होंगीं।
– अनुसूचित जनजाति वाली ग्राम पंचायतों को सामुदायिक संसाधन जैसे जमीन, खनिज संपदा, लघु वनोपज की सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार मिल जाएगा।
– ग्राम सभाओं को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और विस्थापित व्यक्तियों के पुनर्वास में अनिवार्य परामर्श का अधिकार मिलेंगे।
– पंचायत को लघु जल निकायों की योजना और प्रबंधन का कार्य सौंपा जाना
– अनुसूचित जनजाति को दिए जाने वाले ऋण पर नियंत्रण
– ग्राम सभा या पंचायत खनिजों के लिए संभावित लाइसेंस, पट्टा, रियायतें देने के लिए अनिवार्य सिफारिशें करने का अधिकार
– लघु वनोजप का स्वामित्व
– गांवों में बाजार का प्रबंधन
– सामाजिक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और संस्थानों, जनजातीय उप योजना और संसाधनों सहित स्थानीय योजनाओं पर नियंत्रण
वर्ष 1996 में संसद से पास हुआ था कानून –

पेसा कानून 24 दिसम्बर 1996 को संसद से पारित हुआ था। संसद से पारित होने के बाद 10 राज्यों में यह कानून लागू भी हो गया। इसके तहत अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों की पारंपरिक शासन व्यवस्था को मान्यता मिल गई। राज्य सरकारों को उस के तहत प्रचलित सारे कानूनों को बदलते हुए लागू करना था। यही बातें संविधान सभा मे 5वी अनुसूची के तहत घोषणा किया गया था। लेकिन राज्यों ने नियम तैयार नहीं किए। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल रहा है, हालांकि समय—समय पर अपडेट लिया जाता रहा; अब नियमों में संशोधन होने से आदिवासियों को सीधे तौर पर लाभ होगा।

Home / Bhopal / पत्रिका गाइड ….. राज्य में पेसा एक्ट लागू, सशक्त होंगी ग्रामसभाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो