scriptउच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का नए साल में रेट, जानिए आज के दाम | petrol and diesel price on maximum rate in hindi | Patrika News
भोपाल

उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का नए साल में रेट, जानिए आज के दाम

फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद नहीं!…

भोपालJan 13, 2019 / 03:04 pm

दीपेश तिवारी

petrol diesel are on record Rate in this year

उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का नए साल में रेट, जानिए आज के दाम

भोपाल। पेट्रोल व डीजल के दामों में पिछले चार दिनों से जारी बढ़ौतरी के चलते ये इस साल की सर्वाधिक कीमत पर पहुंच गए है। पिछले चार दिनों में पेट्रोल में ₹ 1.27 व डीजल में ₹ 1.48 का इजाफा हुआ है। इसी के साथ भोपाल में पेट्रोल की कीमत ₹ 72.79 व डीजल की कीमत ₹ 64.94 प्रति लीटर हो गई है।

इसके साथ ही इनकी कीमतों ने 16 दिन पुराने यानि 28 दिसंबर 2018 के रेट को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले 28 दिसंबर 2018 को पेट्रोल ₹ 72.28 व डीजल का रेट ₹ 64.54 प्रति लीटर था।

वहीं आज की कीमतों के तहत पेट्रोल में एक दिन पहले के मुकाबले 49 पैसे व डीजल में 60 पैसे की बढ़ौतरी हो गई है। इसके साथ ही ये इस साल यानि 2019 के उच्चतम स्तर Petrol diesel max.rate of 2019 पर पहुंच गया है।

पिछले 16 दिनों में पेट्रोल के सबसे कम दाम 5 व 6 जनवरी 2019 को 71.31 रुपए लीटर था। वहीं डीजल 6 जनवरी 2019 का दिन सबसे कम दामों के साथ 63.38 रुपए प्रति लीटर था।

देश में ये रहा हाल…
वहीं सामने आ रही जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 49 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में 59 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जबकि कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 48 पैसे और चेन्नई में 52 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।


दरअसल तेल विपणन कंपनियों ने कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को डीजल के दाम में क्रमश: 59 पैसे, 62 पैसे और 63 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.75 रुपए, 71.87 रुपए, 75.39 रुपए और 72.39 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 63.69 रुपये, 65.46 रुपये, 66.66 रुपये और 67.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

देश कुछ अन्य प्रमुख शहर चंडीगढ़, लखनउ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 65.96 रुपए, 69.65 रुपए, 73.87 रुपए, 68.72 रुपए, 72.79 रुपए और 70.40 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। इन छह शहरों में डीजल नई वृद्धि के बाद क्रमश: 60.66 रुपए, 63.06 रुपए, 66.94 रुपए, 64.89 रुपए, 64.94 रुपए और 65.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


ये रहे कारण!…
बताया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालांकि बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में कच्चे तेल में जारी तेजी थम गई और इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का मार्च अनुबंध 1.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 60.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमैक्स) पर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 51.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव 62 डॉलर से ऊपर और डब्ल्यूटीआई का भाव 53 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। जानकारों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर तकरीबन 10 दिन बाद देखने को मिलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद कम है।


भोपाल में 16 दिनों में ऐसे आया दामों का उतार चढ़ाव…

दिनांक : पेट्रोल दाम : अंतर : डीजल दाम : अंतर
(दाम प्रति लीटर )
13 जनवरी 2019 : ₹ 72.79 : ₹ 0.49 : ₹ 64.94 : ₹ 0.6
12 जनवरी 2019 : ₹ 72.30 : ₹ 0.2 : ₹ 64.34 : ₹ 0.3
11 जनवरी 2019 : ₹ 72.10 : ₹ 0.19 : ₹ 64.04 : ₹ 0.29
10 जनवरी 2019 : ₹ 71.91 : ₹ 0.39 : ₹ 63.75 : ₹ 0.29
09 जनवरी 2019 : ₹ 71.52 : ₹ 0 : ₹ 63.46 : ₹ 0
08 जनवरी 2019 : ₹ 71.52 : ₹ 0 : ₹ 63.46 : ₹ 0
07 जनवरी 2019 : ₹ 71.52 : ₹ 0.21 : ₹ 63.46 : ₹ 0.08
06 जनवरी 2019 : ₹ 71.31 : ₹ 0 : ₹ 63.38 : ₹ -0.1
05 जनवरी 2019 : ₹ 71.31 : ₹ -0.15 : ₹ 63.48 : ₹ -0.18
04 जनवरी 2019 : ₹ 71.46 : ₹ -0.21 : ₹ 63.66 : ₹ -0.22
03 जनवरी 2019 : ₹ 71.67 : ₹ 0 : ₹ 63.88 : ₹ 0
02 जनवरी 2019 : ₹ 71.67 : ₹ 0 : ₹ 63.88 : ₹ 0
01 जनवरी 2019 : ₹ 71.67 : ₹ -0.18 : ₹ 63.88 : ₹ -0.19
31 दिसंबर 2018 : ₹ 71.85 : ₹ -0.2 : ₹ 64.07 : ₹ -0.24
30 दिसंबर 2018 : ₹ 72.05 : ₹ -0.23 : ₹ 64.31 : ₹ -0.23
28 दिसंबर 2018 : ₹ 72.28 : ₹ -0.29 : ₹ 64.54 : ₹ -0.31

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो