पीएम मोदी ने सांसदों और विधायकों से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं की कमाई पर ध्यान केंद्रित करने का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो और बेहतर जीवन जी सके। उन्होंने नेताओं से कम से कम एक गांव में बदलाव लाने के लिए खुद प्रयास करने को कहा। पीएम ने सांसदों और विधायकों को गांव का विकास करने के लिए अन्ना हजारे के गांव से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने गांव की शक्ति को जगाने और विकास से उसे जोड़ने की बात कही। उन्होंने साफ-सफाई और टीकाकरण पर सांसदों और विधायकों को विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नेताओं से कहा कि वह किसानों के लिए हो रहे कामों का प्रचार करें और 8-10 गांवों के बीच एक वेलनेस सेंटर बनाएं।