scriptतीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल | Polling for 8 Lok Sabha seats in the third phase, polling tomorrow | Patrika News
भोपाल

तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल

तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल
– एक करोड़ 44 लाख मतदाता करेंगे वोट, 138 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

भोपालMay 11, 2019 / 06:12 am

दीपेश तिवारी

भोपाल। प्रदेश में तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है। यहां मतदान रविवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को शाम तक रवाना हो जाएंगी। इन सीटों पर एक करोड़ 44 लाख मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे।
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में 138 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 15 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।


इन आठों संसदीय क्षेत्रों के 16 जिलों में 18 हजार 141 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इन सीटों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की 85 कंपनियां और 30 राज्य सशत्र पुलिसऔर 18 हजार स्थानीय पुलिस बल शनिवार शाम से ही तैनात कर दिए गए हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में 4 हजार अतिसंवेदनशील, संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के अलावा वीडियोग्राफी तथा वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है।
अंतरजिला तथा अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। 130 अंतर जिला और 123 अतंराज्यीय नाकों पर स्थानीय पुलिस के अलावा केन्द्रीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इन दिग्गजों की साख दांव पर-
तीसरे चरण में भाजपा और कांगे्रस के कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। भोपाल सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आमने सामने हंैं। गुना में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में उतरे हैं।
तीसरे चरण के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से कई बड़े नेताओं ने प्रचार का मोर्चा संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर और सागर पहुंचे तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सागर, राजगढ़, मुरैना में सभा करने के साथ ही भोपाल में रोड शो किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सागर और मुरैना में सभाएं की।
इधर, सीईओ कांताराव ने कहा-सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कांताराव ने शुक्रवार को भिंड और मुरैना जिले के कलेक्टर-एसपी से कहा कि वे सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं, जिससे निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
सीईओ वीएल कान्ताराव और भारत निर्वाचन आयोग के उपायुक्त सुदीप जैन ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के अन्तर्गत आज भिण्ड और मुरैना जिला मुख्यालय पर प्रदेश में तीसरे चरण के निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों और आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों से चर्चा की।
उपायुक्त जैन ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी संभव प्रयास करें। मतदान केन्द्रों पर वोटरों को पानी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लोगों तक पहुंचाए, जिससे वे निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदात करें।

Home / Bhopal / तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो