scriptघर प्रदाय सेवा मप्र शासन का पोस्टर, नगर निगम, खाद्य अधिकारियों से पास बनवाकर कर सकेंगे किराना सप्लाई | Poster of Home Government Services MP, Municipal Corporation, Food Off | Patrika News
भोपाल

घर प्रदाय सेवा मप्र शासन का पोस्टर, नगर निगम, खाद्य अधिकारियों से पास बनवाकर कर सकेंगे किराना सप्लाई

– एक जोन से दूसरे जोन में नहीं जा सकेंगे व्यापारियों के वाहन, थोक कारोबारी सिर्फ दुकानो को करेंगे सप्लाई, आज से शुरू हुई व्यवस्था

भोपालApr 11, 2020 / 11:34 pm

प्रवेंद्र तोमर

घर प्रदाय सेवा मप्र शासन का पोस्टर, नगर निगम, खाद्य अधिकारियों से पास बनवाकर कर सकेंगे किराना सप्लाई

घर प्रदाय सेवा मप्र शासन का पोस्टर, नगर निगम, खाद्य अधिकारियों से पास बनवाकर कर सकेंगे किराना सप्लाई

भोपाल. किराना सप्लाई को लेकर पास बनाने का अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी करते हुए नगर निगम और खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी पास बनाने के अधिकार कलेक्टर ने दिए हैं। अभी तक ये अधिकार एसडीएम को थे। किराना स्टोर संचालक को अपने ऑटो पर घर प्रदाय सेवा मप्र साशन का पोस्टर और पास चस्पा करना होगा। इसके बाद वो अपने कर्मचारियों की मदद से घर-घर किराना उपलब्ध कराएगा। शनिवार को कई जोन में इस व्यवस्था से सप्लाई शुरू हो गई है। रविवार से बड़े स्तर पर किराना दुकानदार इस काम में जुट जाएंगे। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने इस संबंध में व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें ये निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि सप्लाई वाहन एक जोन से दूसरे जोन में नहीं जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो पास निरस्त किया जा सकता है। पुलिसकर्मी इनको बीच में नहीं रोकेंगे इसके लिए उन्हें निर्देश दिए गए हैं।
होलसेल कारोबारी नहीं बेचेंगे दुकानों से
किराना के होलसेल व्यापारियों को कलेक्टर ने साफ कहा कि वे लोग दुकानों से किराना नहीं बेचेंगे। सिर्फ किराना दुकानों पर सामान की सप्लाई करेंगे। इसके लिए उन्हें जो भी पास की जरूरत है वो नजदीकी एसडीएम कार्यालय, नगर निगम और खाद्य विभाग से बनवा सकते हैं।
जोन वार बनाए रूट, बाकी एरिया प्रतिबंधित

जोन एम में 10 रूट, तोप तिराहे से लालघाटी और यहां से बैरागढ़ आदी, जोन टू में सारत रूट, डीआईजी बेगला से सिंधी कॉलोनी, भोपाल टाकीज से शाहजहांनाबाद आदी। जोन तीन में 7 रूट, जोन फोर में दो रूट, जोन फाइव में एक रूट, जोन छह में नौ रूट, जोन सात में सात रूट बनाए गए हैं। इसमें कंटेनमेंट एरिया को बचाते हुए रूटों को बनाया है।
वर्जन
व्यापारियों के साथ बैठक कर किराना सप्लाई चेन को और मजबूत करने के लिए नगर निगम और खाद्य अफसरों को पास बनाने के अधिकार दिए हैं। अलग-अलग रूट तय किए हैं, एक जोन से दूसरे जोन में वाहन नहीं जाएंगे।
तरुण पिथोड़े, कलेक्टर

Home / Bhopal / घर प्रदाय सेवा मप्र शासन का पोस्टर, नगर निगम, खाद्य अधिकारियों से पास बनवाकर कर सकेंगे किराना सप्लाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो