script‘आज प्रियंका की लाल साड़ी है चौकीदार चोर पर भारी है’ वाला स्लोगन प्रियंका को है पसंद, कीं शेयर | priyanka gandhi likes lal saree and chowkidar chor slogans | Patrika News
भोपाल

‘आज प्रियंका की लाल साड़ी है चौकीदार चोर पर भारी है’ वाला स्लोगन प्रियंका को है पसंद, कीं शेयर

एमपी के पहले दौरे में ही प्रियंका गांधी ने की है गजब की प्रचार

भोपालMay 14, 2019 / 01:35 pm

Pawan Tiwari

priyanka gandhi
भोपाल. प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। सोमवार के दिन प्रचार के निराले अंदाज को लेकिन प्रियंका गांधी छा गईं। दुश्मनों पर उन्होंने जमकर प्रहार की। साथ ही अपने भाई की तरह उज्जैन के महाकाल मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान प्रियंका को एक स्लोगन खूब पसंद आया है।
दरअसल, एमपी के दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर में रोड शो कीं। उन्होंने रोड शो के दौरान की कई तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। जिनमें सबसे अहम के पोस्टर है। प्रियंका गांधी एमपी दौरे पर लाल साड़ी पहनकर आईं थी। इंदौर में रोड शो के दौरान एक समर्थक पम्पलेट लिए हुए खड़ा था। उस पर लिखा था कि आज प्रियंका की लाल साड़ी है चौकीदार चोर पर भारी है।
priyanka gandhi
 

पम्पलेट पर लिखा यह स्लोगन प्रियंका गांधी को भा गया। उन्होंने फेसबुक पर इसे शेयर किया है। जिसे खूब पसंद की जा रही है। इस लोकसभा चुनाव के दौरान इस तरह के स्लोगन नहीं दिखे हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का एमपी के कई हिस्सों में प्रचार के दौरान अलग-अलग अंदाज दिखा। उन्होंने उज्जैन में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूजा कीं। उसके बाद त्रिपुंड लगाकर रतलाम की रैली में पहुंचीं। प्रियंका के माथे पर त्रिपुंड, हाथ में रुद्राक्ष की माला और हाथों में कलवा और कंगन दिखा।
priyanka gandhi
 

प्रियंका चुटीले अंदाज में ही रतलाम की रैली में मोदी पर वार करती रहीं। इसके साथ ही वहां महिलाएं प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लीं। प्रियंका सभा खत्म करने के बाद जैसे निकलीं, उनकी एक झलक पाने के लिए महिलाएं बेताब दिखीं। इस दौरान प्रियंका भी उनके मन का ख्याल रखा और बैरकेडिंग फांद कर उनसे मिलने पहुंच गईं।

Home / Bhopal / ‘आज प्रियंका की लाल साड़ी है चौकीदार चोर पर भारी है’ वाला स्लोगन प्रियंका को है पसंद, कीं शेयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो