scriptसीएम शिवराज के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में सेवा संवाद कार्यक्रम | Program in bjp state office on achievements of CM Shivraj's tenure | Patrika News
भोपाल

सीएम शिवराज के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में सेवा संवाद कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे

भोपालJul 03, 2020 / 12:44 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

सीएम शिवराज के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में सेवा संवाद कार्यक्रम

सीएम शिवराज के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में सेवा संवाद कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी और सेवा संवाद का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के वर्चुअल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल प्रदर्शनी के उद्घाटन और वर्चुअल रैली में विशेष रूप से उपस्थित है। प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएगी। सेवा संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक कृष्णा गौर, और 1 दिन पहले मंत्री और राज्य मंत्री बने विधायक और भाजपा नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

बीजेपी के लोगों को बहुत प्रताड़ित किया
कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज ने चंबल एक्सप्रेस वे दिया। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने बीजेपी के लोगों को बहुत प्रताड़ित किया। जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया गया। किसान ऋण माफी के नाम पर सरकार बनाई गई। एमपी में दुर्भाग्य है कि किसानों को कमलनाथ ने झूठे सार्टिफिकेट बनाकर दिए। कमलनाथ को जेल जाने की जरुरत है।कमलनाथ कोरोना से निपटने की जगह आइफा की तैयारी कर रहे थे। कमलनाथ और दिग्विजय झूठ बोलने वाले लोग है। ये मप्र में घूम रहे है।

Home / Bhopal / सीएम शिवराज के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में सेवा संवाद कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो