भोपाल

राहुल गांधी की घोषणाः केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर गरीब को मिलेगी गारंटेड इनकम

राहुल गांधी की घोषणाः केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर गरीब को मिलेगी गारंटेड इनकम

भोपालFeb 08, 2019 / 05:46 pm

Manish Gite

RAHUL GANDHI LIVE

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 2 बजे भोपाल पहुंच गए। वे स्टेट हैंगर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। राहुल गांधी जंबूरी मैदान में किसानों, युवाओं, महिलाओं का आभार व्यक्त करने आए हैं। साथ ही तीन माह बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव का भी शंखनाद कर रहे हैं।

 

Live Updates

 

4.38 pm

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है, जो दुनिया के किसी देश नहीं किया है। जो हम ऐतिहासिक काम करने जा रहा है। हिन्दुस्तान अपने गरीब लोगों को गारंटी आमदनी देने जा रहा है। इसका मतलब हर गरीब व्यक्ति को आमदनी देने का काम बैंक एकाउंट का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार करेगी। हम आपको17 रुपए देकर आपका अपमान नहीं करने जा रहे हैं।
-यदि अनिल अंबानी को 30 हजार रुपे दिया जा सकता है। मेहुल चौकसी जैसे चोर को 35 हजार करोड़ दिया जा सकता है तो मध्यप्रदेश सरकार हर गरीब को गारंटी इनकम दे सकती है।
4.36 pm

जो मोबाइल देखते है उसमें 5-10 साल बाद आप मेड इन मध्यप्रदेश देखोंगे। मेड इन इंदौर, मेडइन भोपाल देखोगे।

 

4.34 pm

पूड प्रोसेसिंग यूनिट का हम जाल बिछाने जा रहे है। हर जिले में आलू के खेत के पास चिप्स की फैक्ट्री, टमाटर उगाते हो तो उसके पास कैचप की फैक्ट्री कांग्रेस पार्टी लगाएगी।
4.32 pm

-मैं शिकायत नहीं सुना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी, चीफ मिनिस्टर और मंत्रियों के दरवाजे खुले रहेंगे। क्योंकि ये प्रदेश किसी संगठन का नहीं है, ये मोहन भागवतजी का प्रदेश नहीं है। यह मध्यप्रदेश के हर नागरिक का प्रदेश है।
-यहां पर 15 साल आरएसएस ने बीजेपी की सरकार ने ब्यूरोक्रेट्स को कंट्रोल करके चलाया। काग्रेस पार्टी प्रदेश को ब्यूरो क्रेट्स् के बल पर नहीं चलाती है। कांग्रेस पार्टी पंचायती राज के जरिएचलाती है। काग्रेस मंत्री के दरवाजे, चीफ मिनिस्टरके दरवाजे और कार्यकर्ताओं के द्वारा चलाती है।
-जनता बब्बर शेर है। कमलनाथ को, मुझे इस मंच पर लाने का काम जनता ने किया है।

 

4.35 pm

राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे भाषणों में कहते थे कि 56 इंच, मैं चौकीदारी। अब कहते है कि कांग्रेस पार्टी को मिटा दूंगा।
4.31 pm

डिफेंस सेक्रिटरी ने जो फाइल में लिखा कि नरेंद्र मोदी ने समानांतर निगोशिेएशन किया। गड़बड़ी की। इस बारे में चौकीदार कुछ नहीं बोलता है।

4.30 pm

रक्षा मंत्रालय का हर अफसर कहता है कि चौकीदार चौर है।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारी कहते है कि बगैर रक्षा मंत्रालयको बताए फ्रांस की सरकार से सौदा कर लिया।

4.29 pm

-मोदीजी को आप डराकरकोई भी काम करा सकते हो। मैंने कहा, एमपी-सीजी और राजस्थान में कर्ज माफ होगा। तो मोदी ने कहा कि हम भी किसानों के लिएकाम करते हैं। पांच मिनट में सभी ने ताली बजाई। किसानों के लिए काम किया। मोदीजी ने 17 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पैसा दिया। एक तरफ 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए हिन्दुस्तान के सबसे अमीर लोगो का कर्जा माफ। और इधर 17 रुपए। और उसको फिर से डिवाइड करो तो एक व्यक्ति को साढ़े तीन रुपए दिया। मजा आ गया। ताली बजाओ। वाह मजा आ गया। इधर हम हजारों करोड़ों की बात कररहे है उधर, उन्होंने साढ़े तीन रुपए माफ कर दिया।
-जैसे ही हमारी सरकार आई 6 घंटे में हमारा किया हुआ वायदा पूरा कर दिया। नरेंद्र मोदीजी घबरा गए।

-किसान ने हमसे कहा अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मैहुल चौकरी, ललित मोदी, विजय माल्या को करोड़ों रुपए दिए। तो हमारा कर्जा माफ क्यों नहीं होता है।
4.30 pm

-कोई भी चीफ मिनिस्टर इस बात को नहीं भूलेंगे। यदि भूलेंगे तो 10 दिन में अगला चीफ मिनिस्टर आ जाएगा।

4.34 pm

-हम वो 56 इंच वाली छाती की सोच के लोग नहीं है। मैने ये किया, मैने वो किया। न।
-छत्तीसगड़, राजस्थान, और मध्यप्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किसी ने नहीं किया। जनता ने किया। आपकी शक्ति ने कांग्रेस को चुनाव जिताया और आपक ही की शक्ति ने कर्ज माफ किया। हमने आपकी शक्ति को जोड़ने का काम किया।
4. 25 pm

-राहुल ने कहा कि मालिक आप हैं, मालिक युवा और किसान है। यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीती है और हम सब यहां खड़े हैं तो हम आपकी शक्ति के बल पर खड़े हैं। हम इस बात को नहीं भूलते हैं। कोई भी नेता और कार्यकर्ता भी इस बात को नहींं भूले कि मालिक जनता है। ज्ञान जनता में है। हमारा काम आपका आर्डर सुनने का है।
4.21. pm

मोदी और अनिल अंबानी की गले मिलते हुए फोटो दिखाने पर एक कार्यकर्ता की राहुल ने तारीफ की और उसे बाकी लोगों को भी जिताने का आग्रह किया। इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगे।
4. 20 pm

-राहुल गांधी का संबोधन शुरू।

4.19 pm

-मध्यप्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि कैसे हम सबसे पहले मोदी की सरकार को विदा करें।

सभी का किसानों का कर्ज माफ होगा। मैं कब उन किसानों से मिलूंगा जिनका कर्ज माफ हुआ है।
-किसानों को थोड़ा अभी इंतजार करना पड़ेगा। 45 दिन में युवा स्वाभिमान योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। 6 लाख नौजवानों को शहरी क्षेत्र में 4 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा 100 दिन के लिए। वृद्धा और विधवा पेंशन 300 से 600 कर दिया और इसे हम बढ़ाते जाएंगे।
-इंदिरा गृह ज्योति योजना 100 यूनिट 200 रुपए के थे। अब 100 रुपए 100 यूनिट करेंगे। इमें 62 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। 33 लाख एससीएसटी उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

-मध्यप्रदेश ने कांग्रेस का झंडा लहराया है, अब मध्यप्रदेश की जनता संसद भवन में कांग्रेस की जनता संसद भवन में कांग्रेस का झंडा लहराएगी।
4.10 pm

-कमलनाथ ने कहा कि अभी मोदीजी ने घोषणा की कि 17 दिन रोज पर किसानों को पैसा देंगे। अभी चुनाव आने वाला है। इसलिए कुछ बांट दो मतदाताओं को। मोदीजी समझ जाइए। मध्यप्रदेश और देश की जनता ने अच्छी तरह से आपका चेहरा पहचान लिया है। नौजवानों ने तो सबसे पहले पहचान लिया है। मैकइन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्कील इंडिया, स्टेंडप इडिया। नारे दिए जाते थे। विज्ञापन छपते थे।
4.06. pm

-मध्यप्रदेश की तिजोरी खाली थी, व्यवसथा चौपट थी। मध्यप्रदेश नंबर वन बेरोजगारी में, किसानों की आत्महत्या में, बलात्कार, महिला अत्चार में मध्यप्रदेश नंबर वन। ऐसी स्थिति में मैंने कार्यभार संभाला।

-कमलनाथ की फोटो कोई अखबार में नहीं छपेगी। पहले हमेशा एक ही फोटो छपती रहती थी। फोटो छपेगी तो पीड़ित किसान की छपेगी, कमजोर वर्ग, महिलाओ की छपेगी।
-45 दिन हुए हैं मंत्रिमंडल ने शपथ ली। तभी से आठ दिन तो मैं बाहर रहा। 37 दिन भोपाल में रहा। वचन पत्र की पूरी पर उन्होंने कहा कि 45 दिन हुए हैं 100 दिन तो पूरे होने दीजिए। आपको दोनों पार्टियों में अंतर पता चल जाएगा।
-मध्यप्रदेश की जनता निराश नहीं होगी।

-जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने सच्चाई का साथ दिया।

-मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन शुरू।

4.05 pm

सिंधिया ने सभी से आव्हान किया कि मध्यप्रदेश में 29 सीटें कांग्रेस को जिताकर राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
4.00 pm

-मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही 30 हजार से 40 हजार करोड़ का कर्जा माफ करके दिखा दिया।

3.59 pm

बहुत जुमले लगे थे मध्यप्रदेश में। शिवराज सिंह ने कहा था कि 1200 रुपए दो और हर साल बिजली लो। किसान की आय दोगुनी करेंगे। जो ये लोगों ने किसानों के प्रति कहा था। राहुलजी ने सेवाग्राम में बापू की जयंती पर गए थे। उसी दिन मोदी जी ने दिल्ली में किसानों पर लाठियां चलाई थी। मंदसौर के किसानों की छाती पर गोली चलाई थी।
3.58 pm

-चुनाव जीतने के लिए ये भाजपा के झूठे लोग, और जुमले बाजी, अच्छे दिन आएंगे। 15 लाख रुपए खाते में आएंगे।

पेट्रोल के दाम घटने चाहिए या नहीं। गैस के दाम घटने चाहिए या नहीं। डीजल के दाम घटने चाहिए या नहीं। और आज इनकी सरकार में बुलेट ट्रेन लाने का कहा था। मुंबई से अहमदाबाद तक। लेकिन पेट्रोल बुलेट ट्रेन की तरह आसमान तक पहुंच गए। यूपीए में गैस का सिलेंडर कम और आज आसमान पर।
3.51 pm

-मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद। उन्होंने शपथ लेने के 6 घंटे के भीतर कर्ज माफ करके दिखाया।

-6 जून 2018 को ऐलान हुआ था, कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। छह माह बाद नहीं 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
-गरीबों, महिलाओं, दलितों की सरकार, ये नौजवानों की सरकार है।

-आज एक ऐतिहासिक दिन है। इस जंबूरी ऐतिहासिक मैदान से एक संदेश जाएगा। देश के दृदय स्थल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक, असम और मणिपुर तक, यहां से गुजरात के तट तक। एक संदेश जाएगा, राजनीति का नहीं, दो तरीकों का। पहला संदेश मोदी और अमित शाह को। भारत की जनता अब जाग चुकी है। अब उजागर हो चुकी है। और जो लोग इस देश में छल-कपट की राजनीति करेंगे। जो झूठ की राजनीति करेंगे। जो लोग इस देश में गरीबों को प्रताड़ित करने की राजनीति करेंगे। अब देश की जनता ऐसे लोगों को जमीन पर धूल चटाने के लिए तैयार हो चुकी है।
3.51 pm

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाषण शुरू।

3.49 pm
-बावरिया ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी उसी प्रकार आने वाले लोकसभा चुनाव में देश को राहुल गांधी के हाथों में सौंपेंगे।
-बावरिया ने कहा कि राहुल गांधी ने निडर होकर देश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।
-बावरिया ने सीबीआई के जरिए लोगों को डराने की प्रथा का आरोप लगाया।
3.45 pm
-संसद में मोदी के भाषण पर बावरिया ने कहा कि जो आपकी पार्टी के अध्यक्ष कभी लेम्रेटा स्कूटर से घूमता था उसके बेटे के पास हजारों करोड़ की संपत्ति कहां से आई।
-मध्यप्रदेश में परिवर्तन के बाद कांग्रेस का शासन आया है। कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र पूरा किया। पिछले डेढ़ माह में एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं।
-मध्यप्रदेश की 15 साल की भाजपा सरकार पर बड़ी जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
-दीपक बावरिया का संबोधन शुरू
03.38 pm

गौमाता, जंगलो की रक्षा कर रहे हैं,जिससे धरती माता का संकट दूर होगा। नदिया प्रदूषित है, वातावरण प्रदूषित हैं और उनको सुधारने के लिए हमने जैविक कृषि को आगे बढ़ाने की कोशिश की थी। अब आगे आने वाला समय है, जो वचन पत्र कांग्रेस का देखा है लगता है कि अब वास्तव में अच्छे दिन आएंगे।
03.35 pm

-कुसमरिया भाषण के बीच भावुक भी होते नजर आए।

-भाजपा ने अपमानित किया। उन्होंने राजा कंस से भाजपा की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने बुजुर्गों को पार्टी से बाहर कर दिया।
-कुसमरिया ने दिग्विजय समेत सभी का हार्दिक अभिनंदन किया।

-मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सीेएम कमलनाथ, सिंधिया जी का स्वागत कराया। चार आने से मुझे राजमाता ने जनसंघ की सदस्यता दिलाई थी। उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने का कारण भी बताया।
 

कुसमरिया का संबोधन शुरू।

03.30 pm

दीपक बावरिया ने कुसमरिया का सूत की माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। रिपब्लिकन पार्टी के नेता नकूरे का भी सूत की माला के साथ स्वागत कराया। दोनों ने ही कांग्रेस पार्टी ज्वान कर ली है।
03.20 pm

कुसमरिया के कांग्रेस की सदस्यता लेने की घोषणा की।

03.26 pm

सबसे पहले वंदेमातरम के गायन के साथ कार्यक्रम शुरू।

03.00 pm

मंच पर कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा, गोविंद गोयल, दीपक बावरिया, रामकृष्ण कुसमरिया समेत अनेक नेता मौजूद थे। इनके अलावा डा. गोविंद सिंह, आरिफ अकील, आरिफ मसूद आदि मौजूद थे।
03.20 pm

राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

03.05 PM

राहुल गांधी जंबूरी मैदान पहुंचे। हेलीपेड से राहुल गांधी के साथ कमलनाथ और सिंधिया पैदल ही मंच तक पहुंचे।
03.00PM

भाजपा के बागी पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया मंच पर मौजूद। वे राहुल गांधी के आने का कर रहे हैं इंतजार।

03.00 PM

राहुल गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिधिया और दीपक बावरिया भी मौजूद हैं।
02.45 PMM

कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री का काफिला सुरक्षाबलों ने रोका। काफी जद्दोजहद के बाद उनके वाहन के साथ आठ गाड़ियों को जाने दिया गया। दरअसल, वे सरकारी वाहन की जगह निजी वाहन से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।
02.50 PM

स्टेट हैंगर से राहुल गांधी जंबूरी मैदान के लिए रवाना हुए।

 

02.30 PM

थोड़ी देर में जंबूरी मैदान पर किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

02.00 PM
राहुल गांधी स्टेट हैंगर पर लैंड हुए। मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया समेत कई नेताओं ने किया स्वागत।

01.00 pm

आधे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया।
12.48 pm

कई आईपीएस अफसर भी जंबूरी मैदान पर तैनात।

12.45 pm

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात। हर व्यक्ति की जांच के बाद ही सभा स्थल पर जाने दिया जा रहा है।
12.30 pm

भोपाल के जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू। कांग्रेस के कई नेताओं ने जंबूरी मैदान का मुआयना किया।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों को भी भोपाल लाया गया है। उनके लिए मंच के नजदीक बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में भीड़ लाने के लिए मंत्री और विधायकों को टारगेट दिए गए हैं। जंबूरी मैदान में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदल दी गई है।

सीहोर जिले के पूर्व विधायक कांग्रेस में वापस
इससे पहले गुरुवार को सीहोर जिले के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वो कुछ समय से भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार टिकट नहीं मिलने से खफा रमेश सक्सेना कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
जसपाल ने बदला मन
इधर, गुरुवार को ही सीहोर जिले के दिग्गज नेता और सीहोर नगर पालिका के अध्यक्ष रहे जसपाल सिंह अरोरा भी भाजपा का दामन छोड़ने की तैयारी में थे, लेकिन भाजपा कार्यालय पहुंचकर उनकी मुलाकात वरिष्ठ नेताओं से हुई, इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में जाने का मन बदल दिया। गौरतलब है कि जसपाल सिंह अरोरा शुरुआती राजनीति से ही कांग्रेस से जुड़े रहे, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

विंध्य और महाकौशल में भी हैं भाजपा के बागी
सूत्रों का दावा है कि महाकौशल और विंध्य क्षेत्र से कई नेता भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। इनमें ज्यादातर विधायक बताए जा रहे हैं।

 
राहुल के मंच पर दिखेंगे कुसमरिया
इनके अलावा भाजपा के बागियों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया भी हैं। कुसमरिया भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद अब वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कुसमरिया शुक्रवार को राहुल गांधी की सभा में मंच पर नजर आएंगे। माना जा रहा है कि वे कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा में किस्मत आजमाएंगे। उन्हें उम्मीद भी है कांग्रेस की तरफ से उन्हें लोकसभा में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कुसमारिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर दी थी और दमोह व पथरिया विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, दोनों ही सीटों से भाजपा के विधायक थे, लेकिन, कुसमरिया को हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में कुसमरिया भाजपा से निष्कासित हैं।
 

बाबूलाल गौर भी हो सकते हैं शामिल
इधर, पिछले कई दिनों से पार्टी से दरकिनार चल रहे भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी अपनी ही पार्टी से काफी नाराज हैं। पिछले कई दिनों से वे कांग्रेस के संपर्क में है। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का आफर दिया था और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का आफर दिया था। हालांकि गौर ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है, लेकिन मना भी नहीं किया है।

Home / Bhopal / राहुल गांधी की घोषणाः केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर गरीब को मिलेगी गारंटेड इनकम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.