scriptBreaking: दि ग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस में बढ़ी परेशानी! राहुल गांधी ने किया तलब… | Rahul Gandhi calls digvijay singh immediately due to viral video | Patrika News
भोपाल

Breaking: दि ग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस में बढ़ी परेशानी! राहुल गांधी ने किया तलब…

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया…

भोपालOct 16, 2018 / 05:49 pm

दीपेश तिवारी

Digvijay singh in problem

दि​ग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस में बढ़ी परेशानी! राहुल गांधी ने किया तलब…

भोपाल@हरीश दिवेकर की रिपोर्ट…
कांग्रेस का प्रचार नहीं करने की बात को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए है। उनके द्वारा कांग्रेस के प्रचार न करने की बात का वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्हें राहुल गांधी ने तजब कर लिया है।
दरअसल वायरल हुए वीडियो में दिग्विजय सिंह खुद कहते दिख रहे हैं कि उनके प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं इसलिए वे प्रचार करने नहीं जाते हैं।

इसके अलावा वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी को काम करने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी से कह रहे हैं कि ख्वाब देखते रह जाओगे, अगर काम नहीं किया तो सरकार नहीं बनेगी।
वहीं टिकट के दावेदारों को भी डांटने वाले अंदाज में दिग्विजय कह रहे हैं, जिसको टिकट मिले उसको जिताना है। चाहे वो दुश्मन ही क्यों न हो। इसके बाद दिग्विजय खुद को प्रचार से दूर रहने का कारण बताते हुए कह रहे हैं कि उनके भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।
MUST READ : ‘MP’ मैं नहीं करुंगा कांग्रेस का प्रचार! दिग्विजय सिंह, जानिये ऐसा क्यों बोले कांग्रेस के ये दिग्गज नेता

वहीं दिग्विजय सिंह का ऐसे समय यह बयान सामने आया है, जब पिछले कई दिनों से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के अंदर दरकिनार किए जाने और उनकी उपेक्षा की बातें जोरशोर से चल रही हैं।
वीडियो पहुंचा राहुल के पास…
सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह के बयान का ये वीडियो राहुल गांधी के पास भी पहुंच गया है। जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। साथ ही वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर उन्हें तलब भी किया है।
बताया जाता है कि अब दिग्विजय सिंह ग्वालियर से राहुल गांधी के साथ विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे। इससे पहले उन्हें मुरैना से शताब्दी से रवाना होना था।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कटाक्ष…
दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो पर बोले मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दर्द हमने नहीं उनके अपनों ने दिया है…
दिग्गी के ना छप रहे पोस्टर, बैनर न ही उनके भाषण हो रहे… अपने ही नेता की कांग्रेस ऐसी दुर्दशा करेगी ऐसा सोचा नही था…
कम से कम अपने नेता की तो इज़्ज़त कर तवज्जो दे कांग्रेस…

Home / Bhopal / Breaking: दि ग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस में बढ़ी परेशानी! राहुल गांधी ने किया तलब…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो