scriptराहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान- शिवराज | Rahul Gandhi is the world's most telling lie | Patrika News
भोपाल

राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान- शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान हैं।

भोपालMar 26, 2019 / 01:39 pm

Alok pandya

shivraj singh

shivraj singh chouhan

राहुल गांधी ंने ही कहा था कि दस दिन में मध्यप्रदेश के किसानों कर्ज माफी हुई तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। इस हिसाब से तो अब तक दस पंद्रह सीएम बदल दिए जाने चाहिए है। उन्होंने राहुल की गरीबों को सालाना 72 हजार देने की घोषणा पर कहा कि यह भी झूठा, चुनावी जुमला है।
भोपाल सीट को लेकर शिवराज ने कहा, हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। कौन क्या करेगा इसका फैसला पार्टी करेगी। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा। भोपाल में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बताएंगे कि कांग्रेस सरकार के सारे वादे झूठे निकले हैं। शिवराज ने कहा कि गेंहू खरीदी हो हम इस पर नजर रखेंगे। धान खरीदी कांग्रेस सरकार ने ठीक से नहीं की, गेंहू में गडबड़ी नही होने देंगे।।
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनकल्याण की सभी योजनाएं बंद कर रही है। सिर्फ तबादला उद्योग जारी है। प्रदेश में आचार सङ्क्षहता का खुले आम उल्लंघन हो रहा है।

Home / Bhopal / राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान- शिवराज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो