जिस ट्रेन में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन के जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह भोपाल से वापस जबलपुर जा रहे थे उस ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार करीब 11:30 बजे बरखेड़ा के पास गाय कट गई। जिसके चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेन इटारसी की तरफ रवाना हुई।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह हादसा गुरुवार को सुबह 9.07 बजे हुआ। तब प्लेटफॉर्म-2 पर एपी संपर्क क्रांति खड़ी थी। यह ओवरब्रिज 28 साल पहले बना था।?स्टेशन के एक वेंडर का दावा है कि बुधवार को इस रैंप का एक छल्ला गिरा था। रेलवे ने उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया।
मैं सुबह करीब 9:05 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ा था। तभी प्लेटफॉर्म दो पर स्लैब नीचे गिर गया। कुछ लोग नीचे गिरे। अफरा-तफरी मच गई। पास जाकर देखा तो मलबे के नीचे लोग दबे हुए थे। वे चीख रहे थे। कई लोगों ने मिलकर उनको मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। इस बीच मेरे हाथ में ब्लॉक का सरिया लग गया।
– डब्बू कुशवाह, वेंडर
जोर से धमाका हुआ, भगदड़ मच गई
घटना के समय मैं प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ही था। अचानक धमाका हुआ। नजर पड़ी तो सीढ़ी के नीचे धूल का गुबार उठता देखा। मैं अपना स्टॉल छोड़कर पास में पहुंचा। ब्लॉक में दबे लोग मदद के लिए चीख रहे थे।
– गया प्रसाद, चश्मदीद
रेल मंडल के डीआरएम उदय बोरवणकर ने बताया कि यह फुट ओवरब्रिज 1992 में बना था। इसका सालाना सेटी ऑडिट मार्च 2019 में हुआ था। तब इसमें कोई खामी नहीं मिली थी। डीआरएम का कहना है कि यह एफओबी स्टील और सीमेंट-कांक्रीट से बना है।